झारखण्ड राँची स्वास्थ

पारस एचईसी हॉस्पिटल रांची में शुरू हुई अत्याधुनिक स्पाइग्लास एंडोस्कोपी तकनीक

नितीश मिश्रा


रांची (ख़बर आजतक) : पारस एचईसी हॉस्पिटल, रांची ने गैस्ट्रोएंटरोलॉजी के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अत्याधुनिक ‘स्पाइग्लास’ एंडोस्कोपी तकनीक की शुरुआत की है। इस तकनीक के माध्यम से अब पित्त की नली में मौजूद जटिल पत्थरों और कैंसर का सटीक इलाज रांची में ही संभव हो सकेगा।

23 दिसंबर को इस तकनीक का पहला सफल प्रयोग किया गया, जिससे मरीज को न तो बड़ी सर्जरी करानी पड़ी और न ही बाहर इलाज के लिए जाना पड़ा। डॉ. ब्रिगेडियर आलोक चंद्रा ने बताया कि इस विधि से शॉक वेव द्वारा पत्थरों को तोड़कर नली को साफ किया जाता है, वहीं कैंसर के मामलों में सटीक बायोप्सी और स्टेंटिंग संभव होती है। पारस हॉस्पिटल के फैसिलिटी निदेशक डॉ. नीतेश कुमार ने कहा कि इस पहल से झारखंड के मरीजों को विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी।

Related posts

कसमार थाना के एसआई पर पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार का आरोप

admin

धर्मशाला मोड़ स्थित झारखंड सांस्कृतिक मंच कार्यालय में स्वतंत्रता सेनानी पद्मश्री डॉ. रत्नप्पा कुम्भार की जयंती मनाई गई

admin

बोकारो के 34वें उपायुक्त के रूप में जाधव विजया नारायण राव ने प्रभार ग्रहण किया

admin

Leave a Comment