झारखण्ड राँची

पिस्का मोड़ में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़क किनारे से हटाए गए ठेले और दुकान

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): पिस्का मोड़ क्षेत्र में नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे लगे सब्जी के ठेले, मछली बाजार और अन्य छोटी दुकानों को हटाया गया। जो दुकानदार स्वेच्छा से हटने को तैयार नहीं थे, उन्हें प्रशासन और निगम की टीम ने सख्ती से हटाया।

कई दुकानदारों ने स्वयं अपनी दुकानें समेट लीं और अभियान में प्रशासन का सहयोग किया। निगम अधिकारियों के अनुसार, इस इलाके में फ्लाईओवर चालू होने से पहले रास्तों को अतिक्रमण मुक्त करना जरूरी है, ताकि ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू बनी रहे और जाम की समस्या न हो।

नगर निगम ने स्थानीय लोगों और दुकानदारों से अपील की है कि वे रास्तों पर अतिक्रमण न करें और प्रशासन का सहयोग करें। अधिकारियों का कहना है कि फ्लाईओवर चालू होने के बाद ट्रैफिक जाम से काफी राहत मिलेगी, लेकिन इसके लिए जरूरी है कि रास्ते पूरी तरह से साफ और अतिक्रमण मुक्त रहें।

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि अतिक्रमण की स्थिति दोबारा पाई गई तो आगे और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

बीएसएल ने नवंबर में रचा इतिहास, उत्पादन–गुणवत्ता और दक्षता में बनाए नए रिकॉर्ड

admin

छत्तरपुर: धर्मेंद्र कुमार सिंह को झारखण्ड सरकार द्वारा दिया गया शिक्षक का नियुक्ति पत्र

admin

बोकारो : एयर कंडीशन कमरों में बैठकर नहीं बल्कि गांव पहुंच लोगों के बीच काम कर रही है हमारी सरकार : मुख्य्मंत्री

admin

Leave a Comment