पुराने निवेश प्रस्तावों को नई घोषणा बताकर जनता को भ्रमित कर रही सरकार: प्रतुल शाह देव

रांची: भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार द्वारा हाल में घोषित ₹99,639 करोड़ के निवेश प्रस्तावों में अधिकांश पुराने निवेश समझौते शामिल हैं, जिन्हें नई उपलब्धि के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फरवरी 2026 में दावोस और यूके यात्रा के बाद सरकार ₹1.27 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्तावों की घोषणा कर चुकी थी, जिनमें शामिल कई कंपनियों के नाम अब फिर से दोहराए गए हैं।

उन्होंने सरकार से स्पष्ट करने की मांग की कि पहले हुए एमओयू पर अब तक कितना वास्तविक निवेश हुआ, कितनी परियोजनाएं शुरू हुईं और स्थानीय युवाओं को कितना रोजगार मिला। प्रतुल शाह देव ने ₹30,000 करोड़ के जिंदल न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि परमाणु ऊर्जा परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार और संबंधित नियामक संस्थाओं की मंजूरी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भाजपा औद्योगिक निवेश का स्वागत करती है, लेकिन सरकार को भ्रामक और दोहराई गई घोषणाओं से बचना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *