राँची

पूर्व मंत्री,पूर्व विधायक हेमेंद्र प्रताप देहाती के निधन पर प्रदेश भाजपा ने जताया शोक

जुझारु एवं संघर्षशील नेता रहे हेमेंद्र प्रताप देहाती का निधन अपूरणीय क्षतिः दीपक प्रकाश

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): झारखण्ड राज्य के पूर्व मंत्री,जुझारू एवं संघर्षशील नेता हेमेंद्र प्रताप देहाती के निधन पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने गहरा शोक प्रकट किया। उन्होंने उनके निधन पर शोक प्रकट करते हुए दीपक प्रकाश ने कहा कि हेमेंद्र प्रताप देहाती एक जुझारू और संघर्षशील नेता थे। गरीब गुरबा के लिए लम्बी लड़ाई लड़ने वाला योद्धा हम सबों को छोड़ कर चले गए। उन्होंने कहा कि देहाती अंत्योदय के संवाहक रहे, उन्होंने अंतिम व्यक्ति के लिए पूरे जीवन संघर्ष किया।

      दीपक प्रकाश ने हेमेंद्र प्रताप देहाती की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होने कहा कि दु:ख की इस घड़ी में ईश्वर परिजनों को धैर्य साहस प्रदान करें।

लोकप्रिय नेता हेमेंद्र प्रताप देहाती का निधन दुखदः बाबूलाल मरांडी

नेता विधायक दल व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री हेमेंद्र प्रताप देहाती के संघर्ष को राज्य की जनता सदा याद रखेगी। वे अपने जीवन काल में संघर्ष के लिए जाने जाते रहे हैं। वे राज परिवार में जन्म लेकर भी अंत्योदय केलिए संघर्ष किया, गरीब गुरबों की आवाज़ बने।
बाबूलाल मरांडी ने उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

इस दौरान शोक संवेदना प्रकट करने वालों में प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय,प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, सहित अन्य शामिल हैं।

Related posts

नामांकन की प्रक्रिया को सरल करना राज्य सरकार की जिम्मेवारी: अजय राय

Nitesh Verma

अमर्यादित घटना के लिए अविलंब देश से माफी माँगे राहुल गाँधी: भाजपा महानगर

Nitesh Verma

अंचल कार्यालयों में भ्रष्टाचार और लूट को किसी भी क़ीमत में बर्दास्त नही : भाजयुमो

Nitesh Verma

Leave a Comment