झारखण्ड दुर्घटना बोकारो

पेड़ से टकराकर स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे, 5 लोगों की मौके पर ही मौत

डिजिटल डेस्क

गिरिडीह (ख़बर आजतक) : झारखंड के गिरिडीह जिले में आज शनिवार सुबह तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए हैं। हादसे का शिकार हुए लोग शादी में से वापस लौट रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।


प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आज रात तीन बजे बाघमारा लुकैया में यह दर्दनाक हादसा हुआ है। एक स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग बारास से वापस लौट कर गिरिडीह के टिकोडीह जा रहे थे। इस दौरान स्कॉर्पियो अनकंट्रोल होकर एक पेड़ से जा टकराई। गाड़ी की स्पीड ज्यादा होने से स्कॉर्पियों के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए गाड़ी में से लोगों को बाहर निकाला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हादसे में कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में से चार लोग गिरिडीह जिले के गजोडीह के निवासी हैं, जबकि एक व्यक्ति डीह गांव का रहने वाला है। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस इस घटना की जांच में जुटी है। इधर मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related posts

बोकारो : शंकर रवानी पर गोली चलाने वाले अपराधियों को पुलिस जल्द करे गिरफ्तार : रघुनाथ महतो

Nitesh Verma

राँची पहुँचे उड़ीसा के राज्यपाल रघुवर दास, किया गया भव्य स्वागत

Nitesh Verma

बोकारो मे नकली शराब बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़…

Nitesh Verma

Leave a Comment