झारखण्ड राँची

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए सुदेश व नेहा महतो

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): पूर्व उपमुख्यमंत्री सह आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो सोमवार को अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी पत्नी नेहा महतो भी शामिल रहीं। सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि इस ऐतिहासिक समारोह व शुभ घड़ी में शामिल होकर अभिभूत हूँ। अयोध्या का भव्य एवं दिव्य राम मंदिर समस्त देशवासियों के सामर्थ्य और सक्षमता का अप्रतिम प्रतीक है। राम हमारे चेतना निर्माण और आस्था के आधार हैं। यह समारोह समस्त देशवासियों को एक नई ऊर्जा प्रदान करेगा। हमें भगवान राम के आदर्श, मूल्य, मर्यादा को आत्मसात करने की आवश्यकता है।

इस मौके पर सुदेश महतो ने भगवान श्रीराम से समस्त राज्यवासियों के जीवन में सुख-शान्ति, समृद्धि एवं आरोग्य की कामना की।

Related posts

संकल्प यात्रा में बाबूलाल मरांडी ने कहा देश के प्रधानमंत्री सभी गरीबों को पक्का मकान देने का काम किया है।

Nitesh Verma

झारखंड ही नहीं, पूरे देश में परिवर्तन के मूड में जनता : बन्ना गुप्ता

Nitesh Verma

चम्पई सोरेन सरकार हेमन्त सरकार पार्ट-2 साबित हुई, भ्रष्टाचार को बढ़ाया आगे: विनय सिंह

Nitesh Verma

Leave a Comment