Uncategorized

बकरी बाजार में शिव परिवार व हनुमान दरबार की प्राण प्रतिष्ठा

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: भारतीय युवक संघ, बकरी बाजार की ओर से सावन के अवसर पर शिव परिवार एवं महाबली हनुमान की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन 14 से 19 अगस्त तक किया जाएगा। इस दौरान मंदिर के आंतरिक स्वरूप के नवनिर्माण का अनावरण भी होगा।

संस्था के प्रवक्ता अमित बजाज ने बताया कि 1958 में स्थापित भारतीय युवक संघ द्वारा शारदीय नवरात्र में मां भगवती की पूजा की जाती है। वर्ष 1999 में यहां भव्य दुर्गा मंदिर की स्थापना हुई थी।

आयोजन के तहत 14 अगस्त को जलयात्रा, जलाधिवास व वेदि पूजन, 15 अगस्त को धान्याधिवास एवं सर्ववेदि पूजन और 16 अगस्त को विभिन्न अधिवास अनुष्ठान होंगे। 17 अगस्त को महा स्नान, नेत्रोन्मीलन और नगर यात्रा निकाली जाएगी। 18 अगस्त को प्राण प्रतिष्ठा, महारुद्राभिषेक, सुंदरकांड पाठ और प्रसाद वितरण होगा। 19 अगस्त को विशाल महाप्रसाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

संस्था ने श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में सपरिवार शामिल होने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *