कसमार झारखण्ड बोकारो

बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए समाज के सभी वर्गों को एकजुट होना होगा : कुमारी किरण

डिजिटल डेस्क

कसमार (ख़बर आजतक) : कसमार प्रखंड के पोंडा सामुदायिक भवन में सहयोगिनी द्वारा आज राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान सहयोगिनी की समन्वयक कुमारी किरण ने कहा कि बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए समाज के सभी वर्गों को एकजुट होना होगा तथा सरकारी तथा गैर सरकारी योजनाओं को धरातल पर लाने के लिए जागरूकता जरूरी है इस दौरान उन्होंने कहा सहयोगिनी द्वारा प्रखंड के 11 गांव में बालिकाओं के नेतृत्व विकास को लेकर के विगत 5 वर्षों से कार्य किया जा रहा है। सहयोगिनी की मंजू देवी ने कहा कि इस वर्ष 15वां राष्ट्रीय बालिका दिवस 2023 मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय बालिका दिवस समाज और विभिन्न क्षेत्रों में लड़कियों द्वारा सामना की जाने वाली असमानताओं, भेदभाव और शोषण के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है। राष्ट्रीय बालिका दिवस महत्वपूर्ण है क्योंकि यह हमारे समाज में बालिकाओं के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करता है। यह दिन भारत में बालिकाओं के खिलाफ प्रचलित असमानता और भेदभाव की कठोर वास्तविकता को दर्शाता है। यह दिन देश में लड़कियों की कठिनाई को कम करने के लिए उठाए जाने वाले कार्यों पर ध्यान केंद्रित करता है। कार्यक्रम के दौरान संध्या देवी, ममता देवी, सरिता देवी, हेमा कुमारी, नीतू, सीता, रूपा, सोनू देवी आदि उपस्थित थी।

Related posts

एमआर अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर निजी विद्यालयों के प्राचार्य के साथ जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न

admin

आदिवासी संगठन का सरना कोड को लेकर भारत बंद असरदार

admin

भारतीय आर्थिक परिषद के नए अध्यक्ष बनाए गए प्रो तपन कुमार शांडिल्य

admin

Leave a Comment