झारखण्ड पेटरवार बोकारो

बाहा बोंगा महोत्सव का किया गया आयोजन

ताहा रेता न ना रे बाहा बोंग के तर्ज पर मुखिया सहित अन्य संताली महिलाओं ने जमकर किया नृत्य

पेटरवार (ख़बर आजतक) : पेटरवार प्रखंड पंचायत चरगी के चरगी गांव स्थित जाहेर गढ़ में मंगलवार को बाहा बोंगा समिति चरगी की और से बाहा बोंगा महोत्सव का आयोजन किया गया। चरगी स्थित जाहेर गढ़ में मांझी बाबा सुरेश मुर्मू और श्रीधर किस्कू ने संताली रीति रिवाज के तहत सखुआ के पेड़ का पूजा – अर्चना की। पूजा के पश्चात संतालियों के बीच सखुआ का फूल प्रसाद के रूप में वितरण किया गया। प्रसाद के रूप में मिले सखुआ के फूल को संतालियों ने अपने कानो में सजाया। इस मौके पर संतालियों के बीच महा प्रसाद का भी वितरण किया गया।
बाहा बोंगा महोत्सव के दौरान पंचायत की मुखिया रानी कुमारी मुर्मू और बाहा बोंगा समिति के प्रधान संरक्षक मनोहर मुर्मू ने संबोधित करते हुए सभी को प्रकृति पर्व बाहा की हार्दिक शुभकामनाएं दी। बाहा बोंगा महोत्सव के दौरान मांदर की थाप और संताली गीत के धुन ताहा रेता न ना रे बाहा बोंग के तर्ज पर मुखिया सहित अन्य संताली महिलाओं ने जमकर नृत्य प्रस्तुत किया।
इस मौके पर मांझी हाडाम राजबल मुर्मू, गंगा राम मुर्मू, अकील मरांडी, सुरेश मुर्मू, यमुना टुडू, सहवाग मुर्मू, नकुल मुर्मू, समिति के अध्यक्ष संतोष मुर्मू, उपाध्यक्ष अघनु मुर्मू, सचिव अनिल टुडू, उप सचिव सिया लाल मुर्मू, कोषाध्यक्ष उपेंद्र मरांडी व उप कोषाध्यक्ष बबलू मुर्मू सहित सुखदेव मुर्मू, कांदा मुर्मू, धीरेंद्र मुर्मू, नकुल कमार, शिबू मुर्मू, सकूल मुर्मू, रूपलाल मुर्मू, प्रदीप टुडू, राजेश मुर्मू, राजेंद्र कुमार टुडू, मुकेश किस्कू, पप्पू कुमार मुर्मू, सतेंद्र कुमार किस्कू, उपेंद्र मरांडी, देवचंद मुर्मू, साहेब राम मुर्मू सहित काफी संख्या में महिला पुरुष मौजूद रहे।

Related posts

धनबाद : अबकी बार चार सौ पार का आँकड़ा पार करेगी भाजपा: अमरेश सिंह

Nitesh Verma

डीएवी 6 बोकारो में इंटर हाउस कविता वाचन प्रतियोगिता श्रद्धानंद व कबड्डी प्रतियोगिता में हंसराज सदन प्रथम स्थान प्राप्त किया

Nitesh Verma

बोकारो : जेईई मेंस में चिन्मय विद्यालय का शानदार रिजल्ट

Nitesh Verma

Leave a Comment