अपराध झारखण्ड बोकारो

बोकारो : बालिडीह में मिसो के डिलीवरी वाले से हथियार के बल पर लूट

बोकारो (ख़बर आजतक) : बालिडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत हथियार के बल पर अपराधियों ने दिनदहाड़े मिसो के डिलीवरी बॉय से हजारों रूपये के सामान की लू’ट की घटना को अंजाम दिया है. घटना बालीडीह स्थित कुर्मिडीह के नेपाली पाडा की है. मिली जानकारी के मुताबिक सोनू कुमार (पीड़ित) होम डिलीवरी करने निकला था, जैसे ही वह कुर्मीडीह स्थित स्वामी सहजानंद स्कूल के समीप नेपाली टोला पहुंचा उसी वक्त बन्दुक दिखाकर तीन अपराधियों ने उससे सामान एवं नगद राशि लूटकर फरार हो गए।


पीड़ित डिलीवरी बॉय ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शांति नगर स्थित नेपाली पाड़ा जंगल में सर्च अभियान चलाना शुरू किया। इस दौरान शांतिनगर मुहल्ले के दर्जनो घरों की तलाशी ली गई खबर लिखें जाने तक अपराधियों की धर पकड़ जारी है.

Related posts

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने 11 सूत्री मांग पत्र एगारकुंड प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौपा

admin

मतदाताओं का सत्यापन एवं छूटे हुए मतदाताओं का मतदाता सूची तैयार करें:- प्रखंड विकास पदाधिकारी, एगारकुंड

admin

बूथ सशक्तिकरण अभियान कार्यक्रमके तहत धनबाद ग्रामीण जिलाध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा जोगरात पहुंचे

admin

Leave a Comment