झारखण्ड बोकारो राजनीति

बोकारो रेलवे स्टेशन में एक नवनिर्मित पैदल उपर पुल औऱ दो लिफ्टों का सांसद ने किया उद्घाटन

बोकारो (ख़बर आजतक): बोकारो रेलवे पर आज एक नवनिर्मित पैदल ऊपरी पुल एवं दो लिफ्टों का लोकार्पण सांसद पशुपति नाथ सिंह के कर कमलों से सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर विधायक बोकारो बिरंची नारायण, आद्रा मंडल रेल प्रबंधक सुमित नरूला, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक (समन्वय) विकास कुमार एवं आद्रा मंडल के अन्य अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

समारोह का उदघाटन में आद्रा मंडल प्रबंधक सुमित नरूला ने आद्रा मंडल में अमृत भारत योजना के अंतर्गत बोकारो स्टील सिटी सटेशन पर होने वाले कामो के बारे में विस्तृत जानकारी दी।उसके पश्चात सांसद महोदय एवं विधायक ने जन साधारण को संबोधित किया। गौरतलब है कि लंबे समय से इस सुविधा की रेल यात्रियों द्वारा की जा रही थी। अमृत भारत योजना के तहत बोकारो रेलवे स्टेशन को क्लास वन केटेगरी का स्टेशन बनाने के दिशा में कई योजनाओं पर काम चल रहा है जिसका आने वाले दिनों में यात्रियों को लाभ मिलेगा।

Related posts

बोकारो : भारत जोड़ो यात्रा नहीं विशेष समुदाय जोड़ो यात्रा:- महेंद्र राय

Nitesh Verma

देवांश अस्पताल ने एक ऐतिहासिक आपरेशन कर कृतिमान स्थापित किया

Nitesh Verma

झारखंड छात्र मोर्चा के अमन तिवारी व असद फेराज ने डॉ तपन शांडिल्य को भारतीय आर्थिक परिषद के अध्यक्ष बनने पर दी बधाई

Nitesh Verma

Leave a Comment