खेल झारखण्ड बोकारो शिक्षा

बोकारो : संत जेवियर विद्यालय ने मनाया 58वाँ स्थापना दिवस

बोकारो (खबर आजतक): संत जेवियर्स बोकारो मंगलवार को अपना 58वाँ जन्मदिन मनाया। उत्सव के दौरान विद्यालय कप्तान ईशान गुप्ता और विद्यालय उप-कप्तान अनुष्का कौर, ने छात्रों को संस्थान के इतिहास के बारे में संक्षिप्त अवलोकन प्रदान किया।
जब बोकारो शहर की स्थापना हुई, बोकारो स्टील लिमिटेड (बीएसएल) ने जेवियर्स हजारीबाग प्रांत को इस क्षेत्र में एक अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया। सेंट फ्रांसिस जेवियर के आदर में, इसे “सेंट जेवियर्स बोकारो” नाम दिया गया। यह नवीनतम निजी स्कूल और बोकारो में एकमात्र आईसीएसई स्कूल है, जो इसके शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को प्रतिबिम्बित करता है।
उत्सव प्रारंभ होते ही आदरणीय प्राचार्य महोदय फादर अरुण मिंज , एस. जे. द्वारा प्रेरणादायी भाषण दिया गया, जिसने पूरे दिन के लिए वातावरण तैयार कर दिया। उन्होंने सभी को सत्यनिष्ठा से अपनी पहचान बनाने, अपने सपनों को साकार करने की दृढ़ संकल्पता के साथ, संचालकों और शिक्षकों के मार्गदर्शन का पालन करने की महत्वता पर जोर दिया। उन्होंने सेंट फ्रांसिस जेवियर के उपदेशों से प्रेरित होकर छात्रों को सफलता के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।

प्राथमिक विद्यालय जन्मदिन उत्सव: एक आनंदपूर्ण कार्यक्रम

प्राथमिक स्कूल ने प्राचार्य फादर अरुण मिंज एस.जे., उप-प्रधानाध्यापिका सिस्टर मंजू, शिक्षकों और छात्रों की मौजूदगी में उत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों ने जन्मदिन का बधाई गीत और रोमांचक नृत्य से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्राचार्य फादर अरुण मिंज, एस.जे. ने छात्रों के प्रयासों की प्रशंसा की और उन्हें सपने देखने के लिए प्रोत्साहित किया एवं हर बच्चे की अनोखीता की प्रशंसा किया। विद्यार्थियों के बीच केक वितरण भी किया गया।

मध्य विद्यालय

संत जेवियर मध्य विद्यालय में स्थापना दिवस धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना द्वारा की गई एवं एक विद्यार्थी द्वारा विद्यालय के इतिहास को संक्षिप्त रूप में प्रस्तुत किया गया। विद्यालय के संस्थापक फादर जॉन मूर की सादगी का परिचय एक लघु नाटिका द्वारा किया गया। तदुपरांत प्रधानाचार्य द्वारा कुछ आशीर्वचनन के शब्द कहे गए।

उच्च विद्यालय में सुबह की सभा के साथ विद्यालय का जन्मोत्सव

सोमवार एवं मंगलवार सुबह उच्च विद्यालय की असेंबली में विद्यालय का 58वाँ जन्मोत्सव प्रार्थना गीत , प्राचार्य भाषण एवं विद्यालय के इतिहास को याद करते हुए वर्तमान में विद्यालय के विद्यार्थियों के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में लहरा रहे परचम का वर्णन करते हुए मनाया गया।

कक्षा 12 के छात्र,

समर्पित मालियों और शिक्षकों ने कक्षा बारहवीं के छात्रों के साथ मिलकर स्कूल बगीचे के क्षेत्र में सखुआ पौधों के लगभग 50 रोपण किए।

समापन

फादर जॉन मूर ने कहा था, “स्कूल एक बगीचा है और छात्र उसके फूल हैं।” सेंट जेवियर्स एक महान इमारत है जिसकी नींव सिर्फ ईंट या पत्थर नहीं है बल्कि इसमें पल रहे हर एक छात्र के मजबूत इरादे, सपने, जुनून और जज़्बा है।

Related posts

जेल से बाहर आने पर पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र महतो व बबिता देवी ने की मुलाक़ात

Nitesh Verma

पेटरवार : अबुवा आवास में हो रही है गड़बड़ी : संघ

Nitesh Verma

सीएमपीडीआई ने गुमला में भारत सरकार के सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय एससी एसटी हब मेगा कॉन्क्लेव में लिया भाग

Nitesh Verma

Leave a Comment