झारखण्ड राँची राजनीति

भाजपा के हुए आदित्य विक्रम, बोले – “पूरी प्रोफेशनल कांग्रेस भाजपा में होगी शामिल”

काँग्रेस ने खोया अपना चरित्र: डॉ रविन्द्र राय

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर काँग्रेस नेता आदित्य विक्रम जायसवाल ने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविन्द्र राय ने उनका भाजपा में स्वागत किया।

इस मौके पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविन्द्र राय ने कहा कि आजादी के समय पूरे देश में एक ही दल काँग्रेस होता था। उसके बैनर तले हर देशप्रेमी देश और आजादी के लिए काम करता था। धीरे-धीरे काँग्रेस ने अपना चरित्र खो दिया। देशभक्ति के साथ राजनीति करने का चरित्र खो दिया। देशभक्ति के साथ देश सेवा करने के मिशन को खो दिया। महात्मा गाँधी, सरदार पटेल जैसे महापुरुषों के आदर्श को खो दिया। काँग्रेस, झामुमो जैसे अलगाववादी पार्टी की पिछलग्गू बन गई है। देशद्रोही राजनीति का इतिहास रखने वाले कम्युनिस्ट की अनुयाई बन गई। जहर बोने वाले राजद जैसे क्षेत्रीय दलों की सहकर्मी बन गई।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय भाव को दबाकर काँग्रेस में बने रहने वाले लोग अब भाजपा में आ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसा दल है जो चुनाव के लिए नहीं, देश के लिए राजनीति करती है। सत्ता के लिए नहीं सेवा और समर्पण के लिए राजनीति करती है। भारत की संस्कृति और धर्म की रक्षा के लिए चुनाव लड़ रही है। भाजपा पार्टी नहीं परिवार है। यह देश के लिए राजनीति कर रही है। देश भक्ति का इतिहास पढ़कर काँग्रेस में जाने वाले लोग धीरे-धीरे भाजपा में शामिल होंगे। राजधानी राँची में काँग्रेस का एक मजबूत किला ध्वस्त हो गया है।

इस अवसर पर आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र राय और भाजपा की नीति से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुआ हूँ। मेरी पाँच पीढ़ी काँग्रेस में रही है। उन्होंने कहा कि झारखण्ड और देशहित के लिए भाजपा में आए हैं। हमलोग हमेशा राष्ट्रवाद के पुजारी रहे हैं। काँग्रेस और झामुमो की सरकार स्वार्थ के साथ काम कर रही है। यहाँ युवाओं के साथ खिलवाड़ हुआ। महिलाएँ सुरक्षित नहीं है काँग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में जो वादा किया, उसे पूरा नहीं किया। अगर झारखंड को बचाना है तो भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनानी आवश्यक है। प्रोफेशनल कांग्रेस के सभी पदधारी सहित 1000 से ज्यादा सदस्य भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। झारखण्ड के लोगों से उन्होंने सोच समझकर वोट देने और भाजपा की सरकार बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि राजधानी और राज्य में गुंडागर्दी रोकनी हो तो भाजपा को वोट दें।

उनके साथ प्रभात कुमार, भुवनेश ठाकुर, विद्याकर कुँवर, सरवर पॉल, एएनएम एंड्र्यू, अनिल कुमार सिंह, सूरज झा, गौरव आनन्द, मयूर जायसवाल, विकास कुमार, निशान्त जयसवाल सहित अन्य भी भाजपा में शामिल हुए।

इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहन गुप्ता, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक उपस्थित थे।

Related posts

सीएमपीडीआई की सीएसआर पहल के अंतर्गत संस्थापित आरओ सिस्टम के साथ वाटर कूलरों का उद्घाटन

admin

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हुसैनाबाद पुलिस और सीआरपीएफ का सघन अभियान, हथियार बरामद

admin

कसमार : अंजुमन कमेटी के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

admin

Leave a Comment