जानकारी झारखण्ड बोकारो

भाजपा नेता सह अध्यक्ष शांति श्याम फाउंडेशन प्रकाश कुमार सिंह ने बेरमो कि बहनों को बोकारो मे दिखाई फिल्म ‘द केरल स्टोरी’

रिपोर्ट : आंनद गिरी

बेरमो (ख़बर आजतक): भाजपा नेता सह अध्यक्ष शांति श्याम फाउंडेशन प्रकाश कुमार सिंह ने बेरमो के बहनों को बोकारो मे फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ दिखाने के लिए फुसरो मे झंडा दिखाकर रवाना किया। रविवार को एक शो pvr बोकारो मॉल में 70 बहनो के लिए बुक किया गया। फुसरो से बस के द्वारा सभी बहनो को आने-जाने व की व्यवस्था की गई है। श्री सिंह का कहना है कि आज की बहनो को यह फिल्म दिखाना बहुत जरूरी है। ये फिल्म बताती है कि किस तरह लड़कियों को गलत तरीके से फंसाया जा रहा है। एक तरफ विभिन्न राजनीतिक दल फिल्म द केरल स्टोरी को प्रतिबंधित करने की मांग कर रहे। दूसरी तरफ भाजपा नेता बहनो को फिल्म दिखाने ले गए। इस अवसर पर भाजपा एवं श्रमिक नेता ओम शंकर सिंह, एबीपी नेता विवेक पाठक, सहित अनूप साव, आर एस तिवारी, चंदन चौहान, अभिषेक कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Related posts

बोकारो : महा जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम को लेकर बीजेपी की बैठक सम्पन्न

Nitesh Verma

लायंस क्लब द्वारा लझमी गुप्ता के जन्मदिन पर सत्तू शरबत का वितरण

Nitesh Verma

ड्राइविंग करते समय कभी न करें मोबाइल का प्रयोग: प्रो विजय सिंह

Nitesh Verma

Leave a Comment