झारखण्ड राँची राजनीति

भाजपा ने इंडी एलायंस के प्रेसवार्ता पर किया पलटवार

”द ग्रेट फैमिली गेट टूगेदर शो’ होगा इंडी एलायंस रैली: प्रतुल शाहदेव

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने हरमू स्थित प्रदेश मिडिया सेंटर में प्रेसवार्ता का संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने इंडिया एलाइंस पर की 21 अप्रैल की रैली पर बड़ा हमला बोलते हुए उसे द ग्रेट फैमिली गेट टुगेदर शो कर दिया। इस मंच पर अखिलेश यादव का परिवार, लालू प्रसाद का परिवार, स्टालिन का परिवार, ममता बनर्जी का परिवार, हेमन्त सोरेन का परिवार के साथ गाँधी परिवार नजर आएगा। प्रतुल शाहदेव ने कहा कि यह सिर्फ और सिर्फ परिवार को बढ़ाने वाले दलों का समूह है जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा पूरे देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी मुहिम चलाए जाने के डर कर एक मंच पर आया है।

*ईडी आईटी और सीबीआई की दबिश के बाद जिन 16 कंपनियों ने इलेक्ट्रोल बॉन्ड खरीदे उसका सिर्फ 37% हिस्सा भाजपा को मिला और 63% विपक्ष को *

इलेक्टरल बॉन्ड पर प्रतुल शाहदेव ने विपक्ष को आड़े हाथ लेते हुए बताया कि विपक्ष चीजों को छुपाकर बोलता है। कुल 3000 कंपनियों ने इलेक्ट्रोल बॉन्ड खरीदा था जिसमें सिर्फ 26 कंपनियों पर ईडी, सीबीआई या आईटी की इंक्वारी चल रही है। इनमें से 16 कंपनी ने दबिश के बाद इलेक्ट्रोल बॉन्ड खरीदा था। इन 16 कंपनियों के खरीदे गए इलेक्टोरल बॉन्ड का सिर्फ 37% हिस्सा भाजपा को मिला जबकि 63% हिस्सा विरोधियों को मिला।

प्रतुल शाहदेव ने कहा कि अगर सीक्वेंस को जोड़े तो ऐसा लगता है कि जिनके यहां इन एजेंसियों के छापे पड़ते हैं, उनके यहाँ विपक्षी जाकर सत्ता में आने के बाद मामले को समाप्त करने के नाम पर वसूली कर रहे हैं।तभी ऐसी दबिश वाली कंपनियों ने इलेक्ट्रोल बॉन्ड का 2/3 हिस्सा कांग्रेस और इंडी एलायंस के दलों को दे दिया।

प्रतुल शाहदेव ने कहा कि इस राज्य सरकार में तुष्टिकरण चरम पर है। लव जेहाद भी बढ़ा है। झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य नसरुल इस्लाम को लोग मुसलमान बता कर बचाव कर रहे हैं। प्रतुल ने कहा उन्होंने देश के प्रधानमंत्री की हत्या की बात कही थी और उसको भी हिंदू मुस्लिम के चश्मे से देखने वाले देश का विकास कभी नहीं कर सकते। जनता ऐसी विघटनकारी और विनाशकारी शक्तियों को बाहर करेगी और 400 सीटों के आंकड़े को भाजपा और सहयोगी दलों को पार कराएगी।

इस प्रेसवार्ता में सह मीडिया प्रभारी अशोक बड़ाइक एवं तारिक इमरान उपस्थित थे।

Related posts

बोकारो मे पहली बार 17 अक्टूबर को सेक्टर 4 सर्कस मैदान मे होगा ओपन गरबा नाईट

Nitesh Verma

जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अल्बर्ट एक्का ने थामा आप का दामन

Nitesh Verma

एनएससी ने अपना 30वां वर्षगांठ धूमधाम से मनाया, बोकारो विधायक सहित कई गणमान्य लोग हुए शामिल..

Nitesh Verma

Leave a Comment