झारखण्ड राँची राजनीति

भाजपा महिला मोर्चा ने सावित्रीबाई फुले व जयपाल सिंह मुंडा की जयंती मनाई

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा के अध्यक्ष आरती कुजूर के निर्देशानुसार बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में देश की पहली नारी मुक्ति आंदोलन की प्रणेता तथा देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जन्म जयंती मनाई गई व तमिलनाडु की महान विभूति तथा भारत में अंग्रेजों से आजादी के लिए लड़ने वाली पहली “रानी” रानी वेलु नचियार की भी जन्म जयंती मनाई गई तथा भारतीय आदिवासियों तथा झारखंड आंदोलन के एक सर्वोच्च नेता तथा देश के लिए ओलंपिक में भारत का पहला स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले ऐसे महान विभूतियाँ जयपाल सिंह मुंडा की भी जन्म जयंती प्रदेश महिला मोर्चा के द्वारा बनाई गई।

इन तीनों महान विभूतियों के जन्म जयंती समारोह में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह “गुड्डू”, कमाल खान, कार्यालय मंत्री हेमन्त दास, प्रदेश प्रवक्ता सरोज सिंह, लक्ष्मीकांत शरण, प्रदेश महिला मोर्चा की महामंत्री मंजूलता दूबे, डॉ सीमा सिंह, उपाध्यक्ष रेणुका मुर्मू, मीडिया प्रभारी नीलम चौधरी, सोनी हेंब्रम, प्रवक्ता कुमकुम देवी, कार्यालय मंत्री रेखा महतो, बबिता वर्मा, कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मी कुमारी, रागिनी सिंह, अमिता भाटिया, रीता क्षेत्री, रेणुका पासवान तथा बबली उपस्थित हुई।

Related posts

आरयू में शिक्षक दिवस पर मनाया गया गुरु वंदन पर्व

Nitesh Verma

गोमिया : सांसद व विधायक ने किया पीसीसी पथ का शिलान्यास.

Nitesh Verma

बोकारो में हूल दिवस पर याद किए गए वीर शहीद सिदो-कान्हू 

Nitesh Verma

Leave a Comment