झारखण्ड

भारत पहुंचे रूसी रक्षा मंत्री, संजय सेठ ने किया अभिनंदन

नई दिल्ली/रांची: रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने अहले सुबह नई दिल्ली में रूस के रक्षा मंत्री आंद्रेई बेलौसोव के भारत आगमन पर उनकी आगवानी कर, स्वागत अभिनंदन किया। इस दौरान सीडीएस जनरल अनिल चौहान भी उपस्थित रहे। रूसी रक्षा मंत्री मानेकशॉ सेंटर में भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ सैन्य एवं सैन्य तकनीकी सहयोग पर 22वें भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग की मंत्रिस्तरीय बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे।

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने बताया कि भारत रूस की यह बैठक दोनों देशों के रक्षा क्षेत्र में सहयोग की दिशा में सकारात्मक प्रतिफल देने वाली सिद्ध होगी।

Related posts

स्वदेशी मेले का अखिल भारतीय समागम हर्षोउल्लास के साथ संपन्न

admin

तंबाकू मुक्त युवा अभियान के तहत एनसीसी कैडेट्स को किया जागरूक

admin

कार्यपालक पदाधिकारी विनोद कुमार कर्मकार ने कौशल विकास केंद्र में चल रहे ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कोर्स का औचक निरीक्षण किया

admin

Leave a Comment