राँची

मकर संक्रांति पर राहुल गाँधी भारत जोड़ो पतंगोत्सव का किया आयोजन

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): प्रदेश कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ राजेश गुप्ता छोटू, अभिषेक साहू,संजीत यादव सहित कई कांग्रेस नेताओं ने छप्पन सेट, डोरंडा मैदान में खुशी, आजादी, शुभता, एकता एवं अखंडता,भाईचारगी, सद्भावना का प्रतीक मकर संक्रांति त्योहार के शुभ अवसर पर राहुल गाँधी भारत जोड़ो पतंग उड़ाया।

 प्रदेश कांग्रेस नेता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि मकर संक्रांति के दिन भगवान श्रीराम ने जो पतंग उड़ाई थी वह सीधे इन्द्रलोक तक पहुँच गई थी। राहुल गाँधी देश में लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए,आपसी प्रेम के लिए, भाईचारा एवं सद्भावना के लिए,देश में एकता व अखंडता के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक की यात्रा पर निकले हैं ऐसे में उनके संदेश को जन जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से कांग्रेस जन राहुल गाँधी भारत जोड़ो पतंग उड़ा रहे हैं। मकर संक्रांति के दिन स्वर्ग का दरवाजा खुल जाता है, दक्षिणायन से उत्तरायण की ओर, नकारात्मकता और अंधकार से सकारात्मकता व प्रकाश की ओर हमें ले जाता है। राहुल गाँधी के सामने नकारात्मक नहीं टिक सकती है, राहुल गाँधी देश में एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए तपस्या पर निकले हैं और इस यात्रा में पूरा देश राहुल के साथ खड़ा है।

कांग्रेस नेता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि राहुल गाँधी भारत जोड़ो पतंग उड़ाकर हम देश में एकता, अखंडता, भाईचारा, संपन्नता एवं प्रेम का संदेश दे रहे हैं, राहुल गाँधी के साथ पूरा देश चल रहा है उससे यह साफ हो गया है कि आज से इस देश में नए युग का सूत्रपात होगा। आज पूरा देश भारत जोड़ो यात्रा की जरुरत को महसूस कर रहा था आज से प्रारंभ हुआ यह शुभ मुहूर्त का वर्ष राहुल गाँधी के साथ आगे बढ़ेगा।

इस दौरान मीडिया के प्रश्नों का जवाब देते हुए कांग्रेस नेता डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि पिछले 8 वर्षों में भारतीय जनता पार्टी ने एक व्यक्ति की चाटुकारिता के अलावा और कांग्रेस के तमाम विभूतियों व नेताओं को अपमान करने के अलावा दूसरा कोई काम नहीं किया है।पिछले 5 माह से भारत जोड़ो यात्रा पर निकले राहुल गांधी की 3570 किलोमीटर की दूरी लगभग तय होने वाली है,क्या भाजपा के किसी नेता में साहस है तो करके बताए। इसमें कोई संदेह नहीं है कि राहुल गाँधी का संदेश जन-जन तक पहुँचेगा और देश एकता के सूत्र में बँधेगा।

Related posts

जनहित से जुड़े मामले पर सरकार गंभीर : कुमार राजा

Nitesh Verma

“सामग्री: प्रत्येक छात्र की एक पुस्तक” का किया गया विमोचन

Nitesh Verma

पेड़ ‐ पौधो की बिना मनुष्य जीवन संभव नहीं: पतरस तिर्की

Nitesh Verma

Leave a Comment