झारखण्ड राँची

मणिपुर की आदिवासी महिला के साथ हुई अमानवीय घटना, देश हुआ शर्मशार: गुंजन

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष गुंजन सिंह की अध्यक्षता गुरुवार को अपराह्न 12 बजे कांग्रेस भवन प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। इस बैठक में मुख्य रुप से आगामी लोकसभा एवं विधानसभा – 2024 की रणनीति तैयार करना, राष्ट्रीय अध्यक्ष नेता डिसूजा के झारखंड आगमन तथा संगठन की मजबूती एवं विस्तार पर चर्चा की गई। इसके उपरांत अपराह्न 03 बजे मणिपुर में आदिवासी महिलाओं के साथ हुई शर्मनाक घटना एवं महँगाई पर हल्ला बोल कार्यक्रम आयोजित की गई। महिला काँग्रेस की पदाधिकारियों ने कांग्रेस भवन से पैदल मार्च करते हुए अल्बर्ट एक्का चौक जाएगी और मोदी सरकार के खिलाफ महँगाई पर हल्ला बोल की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस दौरान महिलाएँ ने गले में बढ़ती महंगाई को लेकर थाली बजाकर, खाली गैस सिलेंडर एवं टमाटर, प्याज, मिर्चा का प्रतिकात्मक विरोध स्वरुप माला पहनकर प्रदर्शन की और मणिपुर के मुख्यमंत्री एन0 बीरेन सिंह इस्तीफा दो, बेटियों पर अत्याचार करना बंद करो, केन्द्र की भाजपा सरकार मुर्दाबाद, महिला काँग्रेस जिंदाबाद, महिलाओं की इज्ज्त से खेलना बंद करो, मोदी सरकार हाय-हाय, नरेन्द्र मोदी , भारत आपकी चुप्पी को माफ नहीं कर पाएगा, मोदी अब शर्म करो-महँगाई अब कम करो, महंगाई से जनता है परेशान-मोदी घुम रहे है पेरिस जापान आदि नारेबाजी की।

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह ने कहा कि मणिपुर में आदिवासी महिलाओं के साथ हुई अमानवीय घटना से पूरा देश को शर्मशार होना पड़ा है। मणिपुर नहीं देश जल रहा है। आज देश में उस नफरत की आग में जल रहा है कि देश की बेटियों को भुगतना पड़ रहा है। मोदी सरकार में हम महँगाई, बेरोजगारी के साथ-साथ बेटियों की इज्जत-आबरु में भी खतरा हो गया है।

मणिपुर जल रहा है, महिलाओं का बलात्कार हो रहा है, उन्हें निर्वस्त्र घुमाया जा रहा है और प्रधानमंत्री मोदी आंखें मूंद कर बैठे हैं। इतिहास में मोदी सरकार को इस कायरता के लिए याद किया जाएगा।

इस दौरान गुंजन सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के शासनकाल में महँगाई चरम पर पहुंच गई है। दैनिक जरूरी चीजों की कीमतों में बढ़ोतरी आम आदमी त्राहिमाम कर रहे है। लोगों को जरूरत का सामान खरीदने से पहले 10 बार सोचने पर मजबूर कर दिया है। सभी खाद्यय सामग्री की कीमत आसमान छू रहे हैं। गरीब आमआदमी का बजट बिगड गया है।

इस बैठक का संचालन राँची महानगर अध्यक्ष नीतू देवी ने की।

इस अवसर पर प्रदेश कॉंग्रेस सचिव पिंकी सिंह, पार्वती सिंह, नीलम सहाय, अनीता सिन्हा, संगीता टोप्पो, कंचन चौधरी, उषा यादव, सीता राणा, प्रतीमा पांडेय, जानकी देवी, हेमंती जायवाल, शहनाज खातून, माया देवी, सुनैना देवी, शिल्पी चक्रवती, प्रेमी एन्थोनी, गुड्डी, सरस्वती देवी, नूतन विश्वकर्मा, रेशमा गुलशन, काविता देवी, सीमा तिर्की, खूशबू सिंह आदि शामिल थीं।

Related posts

टीम शैलेंद्र की चुनावी बैठक होटल राज रेजीडेंसी में संपन्न

Nitesh Verma

झारखंड यूथ इंटक ने कांग्रेस आलाकमान को पत्र लिख जताई नाराज़गी

Nitesh Verma

पलामू : पत्थर से कुचलकर अज्ञात व्यक्ति की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Nitesh Verma

Leave a Comment