राँची

महानगर व ग्रामीण काँग्रेस का भारत जोड़ो यात्रा 17 दिसंबर को

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के भारत जोड़ो यात्रा के तारतम्य में शनिवार को राँची जिला (महानगर एवं ग्रामीण) कांग्रेस कमिटी द्वारा राजधानी राँची में आयोजित होने जा रहे भारत जोड़ो यात्रा की सूचना हेतू गुरुवार को राँची प्रेस क्लब में एक संवाददाता-सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस संवाददाता सम्मेलन को राँची जिला महानगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ कुमार राजा एवं राँची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो के संयुक्त तत्वाधान में की गई।

इसमें प्रदेश महासचिव सह-प्रवक्ता राकेश सिन्हा, प्रदेश सचिव शहबाज़ अहमद, महानगर कार्यालय प्रभारी जितेंद्र त्रिवेदी, राँची जिला ग्रामीण कार्यालय प्रभारी संजय कुमार पासवान उपस्थित थे।

काँग्रेस के महानगर अध्यक्ष कुमार राजा ने सम्मेलन में बताया कि भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को पूर्वाहन 10ः00 बजे से शहीद स्मारक, जिला स्कूल में शहीदों को नमन करने के पश्चात फिरायालाल चौक में शहीद अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा में माल्यार्पण करते हुए ओल्ड एच. बी.रोड, लालपुर होते हुए बिरसा मुण्डा की समाधि स्थल कोकर तक जाएगी।

राँची जिला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा जो पिछले 07 सितम्बर 2022 से भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत कन्याकुमारी से हुई। लगभग 3570 किमी. की इस ऐतिहासीक यात्रा में राहुल गाँधी के साथ जो जनसैलाब चल रहा है वह देश में बढ़ती महँगाई, बेरोजगारी, नफरत तथा अलगाववादी ताकतों के विरूद्ध एक बुलंद आवाज है। यह यात्रा एक संकल्प है, उन सभी भारतीयों को साथ जोड़ने का जिन्हें भारत की विविधता, एकता एवं सबकी समानन्ता एवं संविधान में विश्वास है। यह लड़ाई भ्रष्टाचार को मिटाने, बेरोजगारी को खत्म करने, बढ़ती मंहगाई को कम करने, भारतीय रूपये को असली हक दिलाने, पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को कम करने सहित अन्य ज्वलन्त मुद्दों के खिलाफ आवाज उठाने की यात्रा है।

इस दौरान महासचिव सह प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में समाजिक संगठन, एनजीओ तथा सभी वर्ग के लोग भाग लेंगे। कांग्रेस पार्टी के द्वारा सभी जाति धर्म के लोगों को इस यात्रा में आमंत्रित किया है ताकि राजधानी राँची में होने वाली यह भारत जोड़ो यात्रा ऐतिहासिक बने।

इस कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर कांग्रेस विधायक दल के नेता से आलमगीर आलम साहब भारत जोड़ो यात्रा अभियान के प्रदेश संयोजक सह पूर्व कैबिनेट मंत्री सुबोध कांत सहाय, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा, बंधु तिर्की, जलेश्वर महतो, शहजादा अनवर, झारखण्ड सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ रामेश्वर उराँव, बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख उपस्थित रहेंगे।

Related posts

मकर संक्रांति के अवसर पर पतंगोत्सव का आयोजन

Nitesh Verma

ईडी ने हेमन्त सोरेन को भेजा दूसरा समन, 24 को उपस्थित होने को कहा

Nitesh Verma

डिस्टिलरी पुल के सब्जी दुकानदारों से मिले आदित्य, कहा ‐ “आपके समर्थन में मुख्यमंत्री व नगर आयुक्त से मिलकर करूँगा वार्ता”

Nitesh Verma

Leave a Comment