झारखण्ड राँची

महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनीं मिनाक्षी सिंह

नितीश मिश्रा

रांची (ख़बर आजतक) : झारखंड की जानी-मानी एंटरप्रेन्योर और समाजसेविका मिनाक्षी सिंह महिलाओं के उत्थान और स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। पूर्व मंत्री राजेन्द्र प्रसाद सिंह की बेटी मिनाक्षी न केवल सामाजिक सरोकारों से जुड़ी हैं, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई पहलें भी कर रही हैं। वह वर्तमान में एशियन हेरिटेज फाउंडेशन की ईस्ट इंडिया हेड हैं, जहां कला और संस्कृति से जुड़े कलाकारों को सहायता एवं प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाता है। इसके साथ ही वह महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़े अभियानों का नेतृत्व करती हैं, जिनका लाभ ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की महिलाओं तक पहुंच रहा है। राजनीति को अधिक लोगों से जुड़ने का माध्यम मानते हुए उन्होंने भविष्य में चुनाव लड़ने की इच्छा भी जताई है।

Related posts

आजसू पार्टी के संगठन विस्तार को लेकर बैठक कल

admin

विश्वकर्मा प्रोजेक्ट लोडिंग पॉइंट पर पेलोडर के नाम पर मजदूरों का काटा जा रहा पैसा: सुमन हांसदा

admin

बांग्लादेश में हिंदुओ व अल्पसंख्यकों के साथ हो रहे अत्याचार के विरोध में मंच ने निकाला जन आक्रोश रैली, किया भव्य प्रदर्शन

admin

Leave a Comment