झारखण्ड राँची

महुआ माजी ने डूबे छात्र के परिजनों से की मुलाकात चार लाख सहायता राशि दिलाने का आश्वासन

नितीश मिश्रा

राँची (ख़बर आजतक) : झारखंड मुक्ति मोर्चा की राज्यसभा सांसद डॉ. महुआ माजी ने मधुकम तालाब में डूबे सचिन चौरसिया के पिता उमेश चौरसिया से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। वह चटकपुर निवासी उमेश चौरसिया के बहनोई अनिल चौरसिया के श्रीनगर रोड नंबर 3 स्थित निवास पहुंचीं। इस दौरान उनके साथ कई सरकारी पदाधिकारी भी मौजूद थे।

सांसद ने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है, बेटा तो वापस नहीं आ सकता, लेकिन चार लाख रुपये की सरकारी सहायता दिलाई जाएगी और परिवार को हर संभव सहयोग दिया जाएगा। इस अवसर पर वार्ड 28 की पूर्व पार्षद आशा देवी, अनिल गुप्ता, झामुमो नेता नंद किशोर सिंह चंदेल, मंटू वर्मा, अनीश वर्मा और अभिषेक गोस्वामी भी उपस्थित रहे।

Related posts

सरला बिरला पब्लिक स्कूल में दीपावली व छठ की छटा बिखरी

admin

आगामी 30 जून को महान वीर शहीद सिद्धू मुर्मू – कान्हू मुर्मू हूल दिवस आदिवासी सेंगेल अभियान की ओर से धूम-धाम से मनाया जाएगा

admin

गोमिया : आखिर कहां गया साड़म का बुधनी बाजार

admin

Leave a Comment