
बलियापुर: बलियापुर स्थित माँ हॉस्पिटल में रविवार को निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 32 लोगों ने अपनी आंखों की जांच करवाई और विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाया।शिविर में अस्पताल की युवा एवं अनुभवी नेत्र विशेषज्ञ डॉ. आर. साहा ने आधुनिक उपकरणों की सहायता से मरीजों की आंखों की जांच की।

उन्होंने प्रत्येक मरीज का पूर्व चिकित्सा इतिहास जानने के बाद आंखों की पुतलियों सहित अन्य आवश्यक परीक्षण किए तथा आंखों की देखभाल और उपचार से संबंधित महत्वपूर्ण सलाह दी। उनकी कुशल कार्यशैली और आत्मविश्वास से मरीज काफी प्रभावित नजर आए।जांच के दौरान कई मरीजों को आवश्यक दवाइयां और आई ड्रॉप उपलब्ध कराई गईं, वहीं जरूरतमंद लोगों ने चिकित्सकीय सलाह के अनुसार चश्मे भी खरीदे। शिविर में डॉ. आर. साहा की सहायता के लिए दो सहायक भी मौजूद रहे, जिन्होंने जांच प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से संचालित किया।शिविर में पहुंचे लोगों ने अस्पताल की इस पहल की सराहना करते हुए संतोष व्यक्त किया। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि रविवार के बाद मंगलवार और बुधवार को भी निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकें।
Leave a Reply