Uncategorized

मांडर में बाइक की टक्कर से वृद्धा समेत तीन घायल, रिम्स रेफर

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

मांडर: टांगरबसली रोड स्थित बिसाही मोड़ के समीप शुक्रवार दोपहर सड़क हादसे में एक वृद्धा समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान बुढ़ाखुखरा निवासी 61 वर्षीय सुकू उरांइन, बेड़ो थाना क्षेत्र के करांजी निवासी 26 वर्षीय प्रेमचंद किस्पोट्टा और उसके साथी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, सुकू उरांइन खेत से पैदल घर लौट रही थीं। इसी दौरान टांगरबसली की ओर से आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार प्रेमचंद और उसका साथी भी घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को मांडर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स, रांची रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *