झारखण्ड धनबाद

माता सर्वतीर्थ मयी और पिता सम्पूर्ण देवताओं का स्वरूप है: अमरेश सिंह

धनबाद (प्रतीक सिंह) : सहयोग फाउंडेशन और विप्र सेना महिला प्रकोष्ठ की ओर से धनबाद में पहली धैया स्थित आमंत्रण में फादर्स डे का आयोजन किया गया जिसमें एक से बढ़कर एक प्रस्तुति बच्चों ने दी। जिसे देखकर लोगों ने काफी सराहना की।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉक्टर सी बी मेहता,अध्यक्ष नीतू तिवारी,झारखंड राज्य बाल संरक्षण अधिकार आयोग के पूर्व सदस्य सुनील वर्मा,विख्यात समाज सेवी सह भाजपा के वरिष्ठ नेता अमरेश सिंह,एच के पाठक, अशोक वर्मा,वैभव सिन्हा सहित अन्य ने दिया प्रज्वलित करके किया। कार्यक्रम की शुरुआत अदिति तिवारी के गणेश वंदना से हुई। इसके बाद मिंटू ठाकुर के नेतृत्व में गोमो के बैक स्टेज संस्था ने रामू रिक्शा वाला नाटक का मंचन किया। जिसकी सभी ने सराहना की, इसके बाद जोहर चौधरी,ओम कुमार, अशोक वर्मा,एक्सट्रीम यंगस्टर की टीम ने शानदार प्रस्तुति दे।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष नीतू तिवारी ने कहां की फादर्स डे पहली बार मनाया गया है। पिता के त्याग को समझना मुश्किल है। वही डॉक्टर सी बी मेहता ने कहां संस्था की सोच काफी बड़ी हैं।वरना ऐसे कार्यक्रम कौन करता है। अशोक गिरी ने कहा की पिता के योगदान को आंका नही जा सकता है।
वहीं वैभव सिन्हा ने कहा की पिता है तो सब कुछ है उनका साया उठ जाने से कैसा खालीपन महसूस है इसे समझना मुश्किल है।कार्यक्रम में सभी अतिथियों को आंवला पेड़ और जय माता दी का पत्ता देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दीपमाला मेहता,देवयांति,अनुपमा सिंह,आशा रॉय,नरेंद्र भारती,नवल किशोर पांडे,विष्णु अग्रवाल सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Related posts

मिथिलेश ठाकुर व दीपिका पाण्डेय सिंह ने बैद्यनाथ धाम में किया राजकीय श्रावणी मेला का शुभारंभ

Nitesh Verma

भारत विकास परिषद दक्षिण शाखा के राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन

Nitesh Verma

मुख्यमंत्री से मिले रामकृष्ण मिशन आश्रम के भवेशानन्द महाराज

Nitesh Verma

Leave a Comment