Uncategorized

मुक्ति गैस एजेंसी बंद होने पर 17,162 उपभोक्ताओं के लिए वैकल्पिक व्यवस्था

रिपोर्ट : नितीश मिश्रा


राँची (ख़बर आजतक) : रांची में मुक्ति गैस एजेंसी के बंद होने से घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं को हो रही असुविधा को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने त्वरित पहल की है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। मुक्ति गैस एजेंसी से जुड़े कुल 17,162 घरेलू उपभोक्ताओं को नजदीकी अन्य एलपीजी गैस एजेंसियों से जोड़ा गया है, ताकि निर्बाध गैस आपूर्ति बनी रहे। सभी संबंधित उपभोक्ताओं को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से नई एजेंसी एवं बुकिंग संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई गई है। अब उपभोक्ता स्मार्ट बुकिंग मोड्स के जरिए ऑनलाइन गैस बुकिंग कर सिलेंडर प्राप्त कर सकेंगे। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ताओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Related posts

मतदान केंद्रों पर ईवीएम एवं वीवीपैट को लेकर चलाया जाएगा जागरुकता अभियान

admin

Pathaan: ‘पठान’ से एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं शाहरुख खान, इन 8 देशों में हुई है फिल्म की शूटिंग

admin

बोकारो एयरपोर्ट विस्तार के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, भारी पुलिस बल की तैनाती

admin

Leave a Comment