
जामताड़ा: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मुख्यमंत्री आवास के घेराव को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा विधायकों ने शांतिपूर्ण छात्र आंदोलन की आड़ में उपद्रव और अराजकता फैलाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिवार की सुरक्षा से किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

डॉ. अंसारी ने कहा कि सरकार के खिलाफ विरोध करना लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देना स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से घेराव में शामिल भाजपा विधायकों के खिलाफ नियमों के तहत कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि विधायक लोकतंत्र के प्रहरी हैं और उन्हें कानून का पालन करना चाहिए। स्वास्थ्य मंत्री ने भाजपा से युवाओं के आंदोलन को राजनीतिक उपद्रव का माध्यम नहीं बनाने की अपील करते हुए कहा कि छात्रों की समस्याओं का समाधान बातचीत और लोकतांत्रिक प्रक्रिया से ही संभव है।
Leave a Reply