Uncategorized

युवाओं की आवाज दबाने से नहीं थमेगा छात्र आंदोलन: राफिया

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

नितीश मिश्रा

रांची: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज़ ने छात्र आंदोलन को लेकर हेमंत सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि जेपीएससी-जेएस‌एससी-सीजीएल पेपर लीक, परीक्षा में कथित गड़बड़ियों और सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं के साथ मारपीट की गई। राफिया नाज़ ने कहा कि अमीषा प्रसाद, सबिता समेत कई छात्राओं के साथ बदसलूकी हुई और एक छात्रा का दुपट्टा खींचा गया। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों पर झामुमो के झंडे लगे डंडों से हमला किया गया, जबकि हमला करने वालों पर कार्रवाई नहीं हुई और छात्राओं को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सवाल किया कि रोजगार, शिक्षा और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की मांग करने वाले युवाओं को लाठी क्यों मिली? उन्होंने कहा कि यह केवल कुछ छात्राओं का नहीं, बल्कि झारखंड के युवाओं के सम्मान और भविष्य का सवाल है। राहुल गांधी के ‘राहुल की गूंज’ कार्यक्रम पर निशाना साधते हुए उन्होंने पूछा कि झारखंड के छात्रों की पीड़ा और संघर्ष की आवाज कार्यक्रम से क्यों गायब है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *