झारखण्ड राँची राजनीति

युवा नेतृत्व से ही परिणाम तक पहुँचा जा सकता है: सुदेश महतो

महाधिवेशन से जुड़ने के लिए 99905 99905 पर मिस कॉल करें

आजसू पार्टी का मिलन समारोह आयोजित, सैकड़ो युवाओं ने थामा पार्टी का दामन

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): आजसू कें केंद्रीय कार्यालय में केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने मिलन समारोह के दौरान कहा कि राज्य सरकार की युवाओं को लेकर गलत नीतियों से प्रदेश के युवा परेशान हैं। पढ़ाई पूरी करने के बाद युवा नौकरी के लिए इधर उधर भटकने को मजबूर हैं। सरकार ना रिक्तपदों को भर पा रही है और ना रोजगार के अन्य विकल्प पर सोच रही है। सरकार की इसी रवैया से परेशान होकर राज्य के युवा राजनीतिक विकल्प ढूंढ रहे हैं। इसी कड़ी में आज भी विभिन्न जिलों से आए युवा पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान खूँटी, बोकारो, राँची, हजारीबाग, गोड्डा जिले से आए सैकड़ो युवाओं ने थामा पार्टी का दामन।

पार्टी का उद्देश्य आम लोगों के बीच से नेतृत्वकर्ता तैयार करना है

उन्होंने पार्टी में शामिल हुए युवओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा नेतृत्व और नवीन सोच से राज्य के नवनिर्माण के लक्ष्य तक पहुँचा जा सकता है। राज्य के सभी युवाओं में नेतृत्व की क्षमता है जिसे तरासने और निखारने का प्लेटफार्म आजसू देगी। पार्टी का उद्देश्य आम लोगों के बीच से नेतृत्वकर्ता तैयार करना है। युवा अपने भविष्य के साथ साथ राज्य के भविष्य के लिए भागीदार बन सकते हैं।

महाधिवेशन को लेकर सुदेश महतो ने कहा कि 29, 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को होने वाले पार्टी के केंद्रीय महाधिवेशन का लक्ष्य राज्य के लोगों को एक मंच देना और संवाद से समाधान ढूढ़ना है। इस ऐतिहासिक महाधिवेशन में शामिल होने के लिए कोई भी यक्ति किसी भी जगह से 99905 99905 पर मिस कॉल दे कर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। अलग राज्य आंदोलन के वक़्त आजसू ने राज्य के बिखरी हुए शक्ति को एक करते हुए अलग राज्य के आंदोलन को परिणाम तक पहुँचाया था ठीक वैसे ही अब राज्य के नवनिर्माण के लिए आजसू राज्य के सभी सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राजनीतिक विचारों को महाधिवेशन के माध्यम से एक विचार में पिरोने का काम करेंगे। महाधिवेशन राज्य के हित में सोचने वाले सभी लोगों के लिए एक खुला मंच होगा। जो भी व्यक्ति राज्य के हित के बारे में सोचते हैं वो अपने विचार इस मंच पर रख सकते हैं। अगर आप किसी कारणवश इस महाधिवेशन में शामिल नहीं हो पा रहे हैं तो वैसे लोग अपने विचार को वीडियो और ऑडियो के माध्यम से भी भेज सकते हैं। हम हर एक विचार को संग्रहित कर एक विजन डॉक्यूमेंट तैयार करेंगे जिससे हमें राज्य के सर्वांगीण विकास से जुड़े मुद्दों पर काम करने में आसानी होगी।

राज्य के जिन जवलंत मुद्दों पर सदन के अंदर चर्चा होनी चाहिए उन विषयों पर चर्चा नहीं हो पाती। इन विषयों पर सिर्फ सदन के बाहर ही चर्चा होती है जिससे राज्य की जनता का कोई लाभ नहीं है।

आजसू पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता देव शरण भगत ने कहा कि 23 सितंबर को विनोद बाबू की 100वीं वर्षगाँठ के अवसर पर सभी विधानसभा और जिला में 100 सभाओं का आयोजन किया जाएगा जिस में विनोद बिहारी महतो के विचार पढ़ो और लड़ो के साथ साथ अलग राज्य के सोच को जन जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया जाएगा। 29 सितंबर से होने वाले तीन दिवसीय महाधिवेशन राज्यव्यापी सोच को एक आधार देने का मंच होगा। इस महाधिवेशन के पहले और दूसरे दिन बंगाल,ओड़िशा और झारखंड के केंद्रीय, जिला और प्रखंड के 8 हज़ार से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे।

इन्होंने ली सदस्यता
जब्बार खान और सिद्धार्थ सिंह के अगुवाई में रांची से अंकित पन्द्रेवाल,संदीप कुमार, कुशेन्द्र कुमार महतो, सर्वेश्वर महतो, संजय कुमार, हेमलता उपाध्याय, मधुशिमता गुड्डू, शोभा कुमारी, प्रभा कुमारी, सरिता कुमारी, संजू कुमारी, सीता कुमारी,सुनीता देवी, प्रियंका कुमारी, हजारीबाग से राहुल शर्मा, कृष्णा राणा, सुभाष शर्मा, खूँटी से बागो लकड़ा, बोकारो से चन्दन हाजरा, गोड्डा से मदरा कुमार महतो आदि ने सदस्यता ग्रहण की।

Related posts

बोकारो : डीएवी 6 में बच्चों ने योगासन कर मोहा मन ।

Nitesh Verma

बोकारो स्टील प्लांट को मिला  23वां “ग्रीनटेक पर्यावरण पुरस्कार -2023”

Nitesh Verma

सीएमपीडीआई में तीन दिवसीय कोल इंडिया अंतर कंपनी ब्रिज टूर्नामेंट का किया गया आयोजन

Nitesh Verma

Leave a Comment