झारखण्ड राँची

यूपीए गठबंधन का नया नामकरण इंडिया रखने से भाजपा नेताओं में बढ़ी बेचैनी: राजद

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): राजद के प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने कहा कि 26 विपक्षी दलों की एकता और गठबंधन देख भाजपा हताश और निराश है। नया नामकरण इंडिया रखने से भी भाजपा नेताओं में पेट दर्द शुरु हो गया भाजपा को आभास हो चुका है कि आग़ामी 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की नैया डूबने वाली है इसलिए निराश और हताश है।

डॉ मनोज कुमार ने कहा कि देश की जनता समझ चुकी है कि भाजपा झूठे वादे, झूठे सगूफे के आलवे कुछ नही दे सकती। जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है महँगाई, बेरोजगारी चरम पर है महँगाई से जनता त्रस्त है, इस पर भाजपा नेता नहीं बोलते लेकिन जब गठबंधन का नाम इंडिया रखा गया तो भाजपा में इतनी बेचैनी क्यों है। भारत को आजाद कराने में भाजपा का क्या भूमिका है, भाजपा आरएसएस के कितने लोगों ने शहादत दी ।इंडिया के लिए भाजपा नेताओं ने क्या किया ? इंडिया सबके लिए है इसलिए भाजपा को इतना दर्द नहीं होनी चाहिए।

Related posts

झारखंड और बिहार को मिली वन्दे भारत रेल सेवा की सौगात: अरुण जोशी

admin

तेनुघाट छठ घाट पर पत्रकारों का वनभोज सह मिलन समारोह, एकजुटता पर दिया गया जोर

admin

हिन्दू जागरण मंच झारखण्ड प्रांत के कार्यसमिति सदस्य सुजीत सिंह ने दिया इस्तीफा

admin

Leave a Comment