झारखण्ड राँची

यूपीए गठबंधन का नया नामकरण इंडिया रखने से भाजपा नेताओं में बढ़ी बेचैनी: राजद

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): राजद के प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने कहा कि 26 विपक्षी दलों की एकता और गठबंधन देख भाजपा हताश और निराश है। नया नामकरण इंडिया रखने से भी भाजपा नेताओं में पेट दर्द शुरु हो गया भाजपा को आभास हो चुका है कि आग़ामी 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की नैया डूबने वाली है इसलिए निराश और हताश है।

डॉ मनोज कुमार ने कहा कि देश की जनता समझ चुकी है कि भाजपा झूठे वादे, झूठे सगूफे के आलवे कुछ नही दे सकती। जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है महँगाई, बेरोजगारी चरम पर है महँगाई से जनता त्रस्त है, इस पर भाजपा नेता नहीं बोलते लेकिन जब गठबंधन का नाम इंडिया रखा गया तो भाजपा में इतनी बेचैनी क्यों है। भारत को आजाद कराने में भाजपा का क्या भूमिका है, भाजपा आरएसएस के कितने लोगों ने शहादत दी ।इंडिया के लिए भाजपा नेताओं ने क्या किया ? इंडिया सबके लिए है इसलिए भाजपा को इतना दर्द नहीं होनी चाहिए।

Related posts

“आदित्य विक्रम जयसवाल आपके द्वार” कार्यक्रम में आदित्य विक्रम ने किया गोसाई टोली का भ्रमण, जनसमस्याओं से हुए अवगत

admin

मानव अधिकार मिशन ने महिलाओ को किया सम्मानित

admin

भाजपा के हुए आदित्य विक्रम, बोले – “पूरी प्रोफेशनल कांग्रेस भाजपा में होगी शामिल”

admin

Leave a Comment