राँची राजनीति

राँची: नए अध्यक्ष को स्वतंत्रतापूर्वक संगठन को चलाने के लिए होती है मन मुताबिक टीम की आवश्यकता : महानगर कांग्रेस

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): राँची महानगर कांग्रेस कमेटी के प्रखंड अध्यक्षों की एक बैठक सोमवार को मोराबादी स्थित राजकीय अतिथिशाला में संपन्न हुई। इस बैठक में उपस्थित प्रखंड अध्यक्षों ने एकमत होकर झारखंड के विभिन्न जिलों में नियुक्त किए गए नए जिलाध्यक्षों को बधाई दिया तथा साथ ही राँची महानगर के नवमनोनीत अध्यक्ष कुमार राजा को भी उनकी नियुक्ति पर बधाई दिया।

इस बैठक में उपस्थित सभी प्रखंड अध्यक्षों ने कहा कि नए अध्यक्ष को स्वतंत्रतापूर्वक संगठन को चलाने के लिए एक मन मुताबिक टीम की आवश्यकता होती है, अतः नए अध्यक्ष को अपनी टीम के गठन को लेकर कोई दबाव ना रहे वह अपने मन मुताबिक पदाधिकारियों एवं प्रखंड अध्यक्षों का चुनाव कर सके इसलिए हम सभी प्रखंड अध्यक्ष पद से इस्तीफा देते हैं।

इस बैठक में उपस्थित सभी ने कहा कि पिछले 5 वर्षों से हम राँची महानगर मे एक कुशल नेतृत्व में काम कर रहे थे तथा राँची महानगर क्षेत्र में संगठन को धारदार बनाने हेतू निवर्तमान अध्यक्ष संजय पांडेय की जितनी भी सराहना की जाए कम है और हमें उम्मीद है कि नवनियुक्त अध्यक्ष भी अपने सांगठनिक अनुभव से संगठन को और अधिक धारदार बनाएँगे।

इस बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने झारखंड के विभिन्न जिलों में जिला अध्यक्षों के मनोनयन पर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर का आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी ने कहा कि वर्तमान में जिला अध्यक्षों की जो सूची जारी की गई है उसमें महिला,दलित एवं अल्पसंख्यकों का प्रतिनिधित्व नहीं है जिससे इन वर्गों के लोग कांग्रेस में खुद को उपेक्षित मान रहे हैं, वर्तमान में जारी सूची से पता चलता है कि सांगठनिक चुनाव की प्रक्रिया को दरकिनार कर तथा आलाकमान को अंधेरे में रखकर उपरोक्त सूची पर सहमति ली गई है। 

वहीं इस्तीफा देने वालों में प्रमुख रूप से डोरंडा प्रखंड अध्यक्ष गौतम हटिया प्रखंड अध्यक्ष काजल भट्टाचार्य, जगन्नाथपुर प्रखंड अध्यक्ष पिकलू चटर्जी, धुर्वा प्रखंड अध्यक्ष रंजन यादव, हिंदपीढी़ प्रखंड अध्यक्ष सरताब मोराबादी प्रखंड अध्यक्ष अमित मुंडा, अरगोड़ा प्रखंड अध्यक्ष कार्तिक साहू, किशोर गंज प्रखंड अध्यक्ष अजय चौधरी, रातू रोड प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार, चुटिया प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार, लोअर बाजार प्रखंड अध्यक्ष आरिफ नामकुम शहरी प्रखंड अध्यक्ष रंजीत बड़ाईक शामिल है।

Related posts

संत जेवियर्स कॉलेज ने अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस मनाने के लिए कपड़ा बैग वितरण का किया आयोजन

Nitesh Verma

रॉबिन मिंज ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से किया शिष्टाचार मुलाकात

Nitesh Verma

सरला बिरला द्वारा फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम में हालिया प्रगति ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन

Nitesh Verma

Leave a Comment