झारखण्ड राँची राजनीति

राँची पहुँचे जदयू के झारखंड प्रभारी डॉ अशोक चौधरी एवं बेलहर विधायक मनोज यादव, जदयू नेताओं ने किया भव्य स्वागत, जाना संगठन का हाल

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री सह झारखण्ड जदयू के प्रभारी डॉ अशोक चौधरी दिन के 12.30 बजे राँची पहुँचे। उनके साथ झारखण्ड के सह प्रभारी और बेलहर से विधायक मनोज यादव भी राँची पहुँचे। बिरसा मुण्डा हवाई अड्डा पर जदयू नेता सागर कुमार, शैलेंद्र महतो, उपेंद्र सिंह, निर्मल सिंह, वैद्यनाथ पासवान, संजय सिन्हा नागमणी, विरेंद्र पासवान, रामजी प्रसाद एवं अन्य ने उनका स्वागत किया। उनके राँची आगमन पर राज्यसभा सांसद सह जदयू प्रदेश अध्यक्ष खीरु महतो ने उनसे मुलाक़ात कर उन्हें पुष्पगुच्छ प्रदान किया।

डॉ अशोक चौधरी दो दिवसीय दौरे पर राँची पहुँचे है। राँची आगमन के पश्चात उन्होंने पार्टी के कोर कमिटी के सदस्यों संग बैठक कर संगठन का हाल जाना।

Related posts

राँची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के सम्मान समारोह में 120 बच्चों को मिला प्रतिभा प्रोत्साहन पुरस्कार

Nitesh Verma

कसमार : संकुल संसाधन सेवी के सेवानिवृति पर संकुल स्तरीय बिदाई समारोह का आयोजन

Nitesh Verma

Karnataka Assembly Elections: क्या है कर्नाटक का जातीय समीकरण, JDS फिर से बन पाएगी किंगमेकर? जानिए

Nitesh Verma

Leave a Comment