राँची

राँची पहुँचे जदयू के प्रदेश प्रभारी डॉ अशोक चौधरी, कार्यकर्ताओं ने 51 किलो का माला पहनाकर किया स्वागत

झारखण्ड में जदयू जल्द अपने पुराने तेवर में लौटेगी : डॉ अशोक चौधरी

नए प्रदेश प्रभारी के साथ मिलकर झारखण्ड में पार्टी को करेंगे सशक्त : खीरु

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): जदयू के प्रदेश प्रभारी और बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री डॉ अशोक चौधरी सेवा विमान से राँची पहुँचे। बिरसा मुण्डा एयरपोर्ट पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरु महतो, धनंजय सिन्हा, आफ़ताब जमिल, श्रवण कुमार, पिंटू सिंह, निर्मल सिंह, शैलेंद्र महतो, अखिलेश राय, सागर कुमार सहित अन्य का अभिनंदन किया।

इस दौरान एयरपोर्ट से डॉ अशोक चौधरी पुराना विधानसभा के विधायक हॉल पहुँचे, जहाँ वह जदयू के सभी जिला अध्यक्ष, प्रकोष्ठ अध्यक्ष एवं प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में शामिल हुए। वहीं पार्टी के सभी नेताओं ने एक-एक कर फूल माला से उनका स्वागत किया।

इस मौक़े पर जदयू नेता आफ़ताब जमिल, अशोक चौधरी, भगवान सिंह, श्रवण कुमार, पिंटू सिंह, आशा शर्मा, उपेंद्र सिंह, कौशल कुमार, संजय सिंह, अखिलेश राय एवं अन्य ने 51 किलो कि माला से उनका अभिनंदन किया।

इस बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री डॉ अशोक चौधरी ने कहा कि झारखण्ड में संगठन विस्तार की अपार संभावनाएँ है। झारखण्ड में जदयू अपने पुराने तेवर में लौटेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी में गुटबाज़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। खीरु महतो को झारखण्ड का नेतृत्व सौंपा गया है और सभी नेताओं को उनसे कन्धे से कन्धा मिला कर चलना है। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें आज तक जो भी राजनीतिक ज़िम्मेवारी सौंपी गयी है उसका उन्होंने बखूबी निर्वहन किया है। झारखण्ड में जदयू किसके साथ चुनाव लड़ेगी यह चुनाव के समय शीर्ष नेतृत्व तय करेगा फ़िलहाल हर विधानसभा में संगठन को मजबूत किया जाएगा। पहले प्रमंडलवार और फिर जिलावार बैठक की जाएगी। पार्टी जन आंदोलन को लेकर मुखर होगी।

वहीं प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरु महतो ने कहा कि डॉ अशोक चौधरी को प्रभारी बनाए जाने से पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष है। वे पुराने संगठनकर्ता है, उनके सांगठनिक अनुभव का लाभ झारखण्ड जदयू को मिलेगा। प्रदेश प्रभारी के साथ मिलकर झारखण्ड में पार्टी को सशक्त करेंगे।

इस मौक़े पर बिहार विधान परिषद के सदस्य विजय सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार को विपक्ष प्रधानमंत्री उम्मीदवार के रुप में देख रहा है। झारखण्ड के कार्यकर्ता 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाए।

पूर्व विधायक गौतम सागर राणा बोले कि भाजपा देश में साम्प्रदायिक भावनाओं को भड़का रही है। इसके विरुद्ध जदयू रथ निकाल कर लोगों को जागरुक करेगी।

पूर्व मंत्री सुधा चौधरी बोली कि झारखण्ड में महिलाओं के संगठन को शशक्त किया जाएगा।

इस मौक़े पर जगन्नाथपुर की समाजसेवी मेनिका दत्ता ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की।

इस बैठक में रामाकान्त मंडल, शारदा देवी, उचित महतो, रुद्रकांत लाल दास, त्रिभूवन दयाल , संजय ठाकुर, मनोज सिन्हा, अजय कुमार, अंजलि सिंह, संजय सिन्हा, रामस्वरूप यादव, दीप नारायण सिंह, प्रदीप महतो, सतीश दास, लालचंन महतो, ख़ुशबू कुमारी, कृष्णा सिंह घटवार, राजू सिंह आदि थे।

Related posts

डीपीएस की प्रियाशा त्रिपाठी ने सीबीएसई नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

Nitesh Verma

राँची पहुँचे जदयू के झारखंड प्रभारी डॉ अशोक चौधरी एवं बेलहर विधायक मनोज यादव, जदयू नेताओं ने किया भव्य स्वागत, जाना संगठन का हाल

Nitesh Verma

डॉ करमा उराँव समाज और राज्य के प्रति काफी संवेदनशील व्यक्ति : गीता को॓ड़ा

Nitesh Verma

Leave a Comment