झारखण्ड राँची राजनीति

रांची जिला बार एसोशिएशन से मिली भाजपा महापौर प्रत्याशी रौशनी खलखो को समर्थन

रिपोर्ट : नितीश मिश्रा


राँची (ख़बर आजतक) : राँची नगर निगम की भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी रौशनी खलखो ने गुरुवार को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची सांसद संजय सेठ के साथ रांची सिविल कोर्ट परिसर स्थित रांची जिला बार एसोशिएशन के अधिवक्ताओं से मुलाकात कर अपने पक्ष में मतदान की अपील की। इस दौरान अधिवक्ताओं ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए समर्थन व्यक्त किया।


मौके पर बार एसोशिएशन के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता शंभू प्रसाद अग्रवाल, भाजपा रांची महानगर जिलाध्यक्ष वरुण साहू सहित सैकड़ों अधिवक्ता उपस्थित रहे। संवाद कार्यक्रम में रांची के विकास, सशक्त नगर प्रशासन, पारदर्शिता, कानून व्यवस्था एवं अधिवक्ता समाज की भूमिका पर चर्चा हुई।
केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने रौशनी खलखो को जमीनी व कर्मठ नेता बताते हुए उनके नेतृत्व को रांची के विकास के लिए आवश्यक बताया। वहीं रौशनी खलखो ने पारदर्शी, संवेदनशील और जवाबदेह नगर प्रशासन का भरोसा

Related posts

बाल विवाह के मामले में सीडबलूसी की त्वरित करवाई, नव विवाहित नाबालिक जोड़े को अलग कर उसके परिजन को सौंपा

admin

नहीं रहे ‘धूम’ के डायरेक्टर संजय गढ़वी, मॉर्निंग वॉक के दौरान हार्ट अटैक से हुई मौत

admin

हैप्पी स्ट्रीट मे रोटरी बोकारो ने स्वास्थ जाँच शिविर लगाया

admin

Leave a Comment