झारखण्ड राँची

राजनीतिक षड्यंत्र के शिकार हुए हेमन्त: राजद

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): राजद के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने कहा कि हेमन्त सोरेन भाजपा के राजनीतिक षड्यंत्र के शिकार हुए लेकिन भाजपा के मनसूबे पर पानी फिर गया।बाबूलाल मरांडी मुंगेरी लाल के हसीन सपने जो देख रहे थे देखते रह गए।

 डॉ मनोज कुमार ने कहा कि झारखण्ड की जनता ने जब से भाजपा को सत्ता से बेदखल किया है तब से लगातार झारखण्ड में भाजपा सत्ता हथियाने के फिराक में लगी रही और ऐन कैन प्रकैन हेमन्त सरकार को लगातार परेशान करती रही और अंत: हेमन्त सोरेन भाजपा के षडयंत्र के शिकार हो गए। भाजपा की केंद्र सरकार लगातार विपक्षी नेताओं को षडयंत्र के तहत परेशान और प्रताड़ित करने का प्रयास कर रही है किन्तु भाजपा के षडयंत्र एवं को देश और राज्य जनता समझ आने वाले समय जनता मालिक करारा जवाब देगी।

महागठबंधन एक जुट और तटस्थ है। भाजपा के षडयंत्र से कभी डरने वाले नहीं है ,भाजपा कुचक्र करना बन्द करे अंत सड़क से सदन तक जोरदार आंदोलन होगा।

Related posts

युवा पीढ़ी को इंटरनेट के प्रति सजग करने के लिए एसओएस फोरम का आयोजन

Nitesh Verma

कृष्णापुरी रेलवे कॉलोनी में जल्द किया जाएगा नि:शुल्क मेगा हेल्थ कैम्प: आदित्य

Nitesh Verma

जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी के साथ चैंबर की वार्ता संपन्न, बोले इरफान ‐ “बिना व्यापारी के सहयोग के विकास कार्य संभव नहीं”

Nitesh Verma

Leave a Comment