झारखण्ड धनबाद राजनीति

राज्य के ग्रामीण युवाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए बना झारखण्ड राज्य का सबसे पहला सिद्धो-कान्हू युवा खेल क्लब का गठन

धनबाद (खबर आजतक) :- पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के द्वारा निर्गत अधिसूचना के आलोक में जिला खेल पदाधिकारी दिलिप कुमार, मुखिया श्रीमति सुनीता देवी एवं पंचायत सचिव उपेंद्र प्रसाद की उपस्थिति में धनबाद जिले के लोहपट्टी पंचायत के जमडीहा ग्राम में आमसभा कर झारखण्ड राज्य का सबसे पहला सिध्दो कान्हू युवा खेल क्लब का गठन किया गया। राज्य में खेल संस्कृति को सुदृढ़ करने तथा राज्य के ग्रामीण युवाओं की प्रतिभा को निखारने और आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने के लिए झारखंड सरकार के अधीन प्रत्येक गाँव में ग्राम स्तरीय सिध्दो कान्हू युवा खेल क्लब का गठन किया जाना है।सभा में सर्वसम्मति सभी सदस्य द्वारा सिध्दो कान्हू युवा खेल क्लब के निम्नांकित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी के सदस्यों का चयन किया गया।अध्यक्ष- श्री सूरज कुमार सिंह ,उपाध्यक्ष- श्री विशाल कुमार सिन्हा,सचिव- श्री धर्मेंद्र कुमार देशवाली,कार्यकारिणी सदस्य के रूप में ममता कुमारी, पुनम कुमारी, रिया कुमारी, सुशिला कुमारी, विवेक सिंह, विवेक कुमार, ध्रमेन्द्र कुमार महतो, गौरव कुमार, रूबी कुमारी, निलम कुमारी का चयन किया गया। इस मौके पर जिला खेल पदाधिकारी दिलिप कुमार, जि.प. सदस्य आशा देवी, मुखिया सुनिता देवी, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधी दिलिप कुमार महतो, पंचायत सचिव सुन्दर प्रसाद, अब्दुल हामिद अंसारी, मुखिया प्रतिनिधी रामेश्वर महतो उर्फ बॉबी, धनेश्वर महतो, शिबु महतो, कैलाश रवानी, कमल महतो, स्वभिमान संस्था के सचिव सुषमा देवी, जितेन्द्र सिंह, बिरेन्द्र सिंह, देवानन्द सिंह, उत्तम सिंह, भरत गोप, मनबोध देशवाली, शम्भु महतो, विजय कुमार सिंह, आदी उपस्थित थे |

“मत डालना आपका अधिकार है, मतदाता बने। मतदाता सूची में निबंधन कराएं, मतदान का अधिकार पाए”

Related posts

जेसीआई के मिसेज राँची एक्सपो के पोस्टर का विमोचन, पूर्व सचिव मोहित वर्मा ने किया विमोचन

Nitesh Verma

रोटरी क्लब ऑफ बोकारो मिडटाउन कपल्स ने जीता बेस्ट क्लब एवं बेस्ट लेडी प्रेसिडेंट का अवार्ड

Nitesh Verma

आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव सह राँची महानगर प्रभारी बनाए गए जितेन्द्र सिंह

Nitesh Verma

Leave a Comment