झारखण्ड धनबाद

राज्य में 15 जून तक होगा मानसून का प्रवेश

रांची (प्रतीक सिंह) : पिछले वर्ष की तुलना में अबकी बार पांच दिनों यानी 15 जून तक राज्य में मानसून के प्रवेश के आसार हैं। जबकि नौ और 10 जून को राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में प्री-मानसून वर्षा के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के पूर्वानुमान की माने तो मानसून केरल में प्रवेश कर पूर्वोतर भारत की ओर बढ़ रहा है। इस वर्ष मानसून संताल परगना के रास्ते झारखंड में प्रवेश करेगा।

वर्तमान में राज्य के निकटवर्ती मध्य भाग रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी के अलावे उत्तर पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद और साहिबगंज जिलों में तपती गर्मी जबकि शेष हिस्सों में हीटवेव का असर देखा जा रहा है।

राजधानी समेत आसपास के जिलों में छाए आंशिक बादल ने गर्मी से राहत जरूर दी है। मौसम विज्ञानी की माने तो यह प्री-मानसून की आहट है। शुक्रवार और शनिवार को भी रांची व आसपास के जिलों में आंशिक बादल छाए रहने और मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

Related posts

केन्द्रीय सरना समिति ने 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाने का लिया निर्णय

admin

सरकार मुख्यमंत्री चला रहें या नौकरशाह, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करें क्लियर : प्रदीप वर्मा

admin

क्या जीतन राम मांझी की राह पर चलेंगे चंपाई सोरेन?

admin

Leave a Comment