Uncategorized

राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को भेंट की स्मारिका

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संयोजक बैंक बैंक ऑफ इंडिया के महाप्रबंधक गुरु प्रसाद गोंड ने किया। उनके साथ सहायक महाप्रबंधक क्षितिज, रौशन चौधरी और प्रशांत कुमार भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को जून 2026 में आयोजित 96वीं राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की स्मारिका पुस्तिका भेंट की। मुलाकात के दौरान बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर संक्षिप्त चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने राज्य के आर्थिक विकास, वित्तीय समावेशन और बैंकिंग सेवाओं के विस्तार में बैंकों की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। यह शिष्टाचार भेंट राज्य सरकार और बैंकिंग संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय एवं सहयोग को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *