झारखण्ड राँची राजनीति

राष्ट्रीय जनजाति आयोग का सदस्य बनीं रांची की पूर्व मेयर डॉ आशा लकड़ा

रिपोर्ट : नितीश मिश्रा

रांची (ख़बर आजतक) : भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री सह रांची की पूर्व मेयर डॉ. आशा लकड़ा को केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय जनजाति आयोग का सदस्य बनाया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की अनुशंसा के बाद मिनिस्ट्री ऑफ ट्राइबल अफेयर्स के एनसीएसटी सेक्शन ने शनिवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। यह पद केंद्रीय राज्य मंत्री के समकक्ष है। वर्तमान में डॉ. आशा लकड़ा भाजपा पश्चिम बंगाल की सह प्रभारी हैं।

झारखंड में सशक्त आदिवासी महिला के रूप में उभरी डॉ. आशा लकड़ा के कार्यक्षेत्र और आम लोगों के बीच उनकी अलग पहचान को लेकर केंद्रीय भाजपा कमेटी ने उन्हें राष्ट्रीय कमेटी में राष्ट्रीय मंत्री पद की जिम्मेदारी दी। वर्ष 2022 में उन्हें देश के कई राज्यों में चुनावी रणनीति तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई थी। छत्तीसगढ़, असम, पश्चिम बंगाल और गोवा में विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने सूझबूझ एवं राजनीतिक परिपक्वता से भाजपा को बढ़त दिलाई। अब केंद्र सरकार ने उन्हें नई जिम्मेदारी दी है।

आशा लकड़ा ने इस नई जिम्मेदारी के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता है।

Related posts

रामनवमी 2023 को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

Nitesh Verma

मेधा डेयरी द्वारा मेधा दही खाओ-इनाम पाओ प्रतियोगिता

Nitesh Verma

विभिन्न स्थानों पर सदस्यता अभियान चलाएगा झारखंड बिरसा सेना

Nitesh Verma

Leave a Comment