Uncategorized झारखण्ड बोकारो

राहुल गाँधी का बोकारो आगमन आज, तैयारीयाँ पुरी बोकारो के इस होटल मे कार्यकर्ताओं संग करेंगे लंच

रिपोर्ट : नितेश वर्मा

बोकारो (ख़बर आजतक) : भारत जोड़ो न्याय यात्रा के जननायक राहुल गांधी के झारखंड आगमन को ऐतिहासिक बनाने को तैयारी को लेकर शनिवार को बोकारो जिला कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष उमेश गुप्ता ने जिला कार्यालय में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया. प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा जो मणिपुर से चलकर महाराष्ट्र तक जाएगी सौभाग्य से उनके रूट में बोकारो जिला भी है हम कांग्रेस जन अपने आप को भाग्यशाली समझते हैं की बोकारो भी हमारे राष्ट्रीय नेता का आगमन हो रहा है । बोकारो लौह नगरी के पावन धरती पर 4 फरवरी 2024 दिन रविवार को पूर्वाहन 10:00 बजे तेलमचो ब्रिज होते हुए बोकारो में उनका आगमन होगा। बोकारो जिला अंतर्गत उनका भव्य स्वागत की तैयारी पूर्ण कर ली गई है- तेलमचो ब्रिज से जोधाडीह मोड़ से महावीर चौक चास,धर्मशाला मोड़ चास से चेक पोस्ट होते हुए नया मोड़ बोकारो से जैना मोड़ पेटरवार होते हुए रांची जाएंगे।बोकारो के आमजन कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता एवं पार्टी के पदाधिकारी गण अति हर्षित हैं राहुल गांधी का एक झलक देखने के लिए सभी बेताब हो रहे हैं। साथ ही श्री गुप्ता ने कहा कि बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी के सम्मानित पदाधिकारी गण प्रखंड अध्यक्ष गण एवं सभी मंच – मोर्चा के पदाधिकारी गण भारत जोड़ो नया यात्रा के रूट में रहेंगे।
राहुल गांधी के लिए बोकारो के जायका हैप्पनिंग्स में भोजन के विशेष इंतजाम किए गए हैं. इस होटल में आकर वह पार्टी के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ रविवार को लंच करेंगे और यहां से आगे बढ़ेंगे. जिला अध्यक्ष उमेश प्रसाद गुप्ता ने कहा कि बोकारो जिला अंतर्गत इंडिया गठबंधन के साथी एवं बोकारो के बुद्धिजीवी और सभी नागरिक को आमंत्रित करते हैं की राहुल गांधी जी का भारत जोड़ो न्याय यात्रा में सम्मिलित होकर राहुल गांधी जी का विचारों को मजबूती प्रदान करें।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपस्थित पदाधिकारी विससूत्री उपाध्यक्ष श्री देवाशीष मंडल इंद्रदेव पासवान जितेंद्र यादव कमरुल हसन सत्येंद्र यादव आफताब आलम ओबीसी जिला अध्यक्ष महेश मंडल सरोज चौधरी प्रेम पासवान नागेंद्र चौधरी ब्रिंच नारायण महथा मोहन चक्रवर्ती रामजीवन मंडल नजीर अहमद अजीत राय जितेंद्र कुमार एवं अमानत मौजूद थे।

Related posts

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए सुदेश व नेहा महतो

Nitesh Verma

बाबूलाल मरांडी से अरुण जोशी ने किया शिष्टाचार मुलाकात, गिरिडीह, हज़ारीबाग और लोहरदगा लाइन में रेल सेवा बढ़ाने पर हुई चर्चा

Nitesh Verma

ED: झारखंड के सीएम सोरेन के पूर्व प्रधान सचिव ईडी के सामने हुए पेश, मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है मामला

Nitesh Verma

Leave a Comment