झारखण्ड राँची राजनीति

राहुल गाँधी के पदयात्रा से नई ऊर्जा का हुआ संचार : सुबोधकांत सहाय

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक) : राहुल गाँधी के भारत जोड़ो यात्रा के समापन के बाद कांग्रेस का पूरे देश भर में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चल रहा है। इस अभियान के जरिये लोगों को साथ जोड़ने की कोशिश, महँगाई, बेरोजगारी, गिरती अर्थव्यवस्था जैसी मुद्दों को कांग्रेस उठा रही है। इसी दौरान बुधवार को झारखंड में राँची महानगर कांग्रेस कमिटी के अंतर्गत बरियातू प्रखंड में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया गया। कांग्रेस के कार्यकर्ता बारियातू प्रखंड के मोहल्ले में डोर टू डोर संपर्क कर लोगों को केन्द्र की भाजपा नीत सरकार के गलत नीतियों से अवगत कराया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से राकेश सिन्हा, मदन मोहन शर्मा, अमरेन्द्र सिंह, रामाकांत आनंद शहबाज अहमद, केदार पासवान उपस्थित हुए।

इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि लोगों को बोलने की आजादी नहीं है। देश के लोग गुलामी के साये में रह रहे हैं, भाईचारा, सौहार्द, लोकतंत्र को केन्द्र की सरकार के द्वारा लगातार खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। संवैधानिक संस्थाओं पर अंकुश यह बताता है कि जनमानस के समर्थन में केन्द्र सरकार के खिलाफ आवाज न उठे और वे अपने पूंजीपति मित्रों को देश की संपति बेच दें। उन्होंने कहा कि राहुल गाँधी के पदयात्रा से नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

महानगर अध्यक्ष डॉ कुमार राजा ने कहा कि भाजपा के वादों को याद दिलाते हुए कहा कि हर साल दो करोड़ नौकरी देने की बात की थी उस हिसाब से 16 करोड युवाओं को रोजगार मिलना चाहिए था लेकिन वास्तविकता इससे परे है। बल्कि धर्म के नाम पर समाज का सौहार्दपूर्ण वातावरण को विगाड़ा जा रहा है।

इस कार्यक्रम में बरियातू प्रखंड अध्यक्ष दिलावर खान, मदन आदि शामिल थे।

Related posts

किताब ही जिंदगी और किताब ही क्रान्ति: डॉ विनय भरत

Nitesh Verma

युवा दस्ता के सदस्यों को परिचय पत्र देकर सेवा कार्य हेतू किया रवाना, प्रधान कार्यालय का शुभारंभ कल

Nitesh Verma

हिंडालको माइन्स की रणनीति हमेशा आम गरीबों के लिए दमनकारी रही है :राहिल राज

Nitesh Verma

Leave a Comment