Uncategorized

लोरेटो कॉन्वेंट रांची के वार्षिक खेल समारोह में विधायक कल्पना सोरेन का प्रेरक संबोधन

रांची (ख़बर आजतक) : लोरेटो कॉन्वेंट, रांची के वार्षिक खेल समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं विधायक कल्पना सोरेन ने छात्राओं को खेल और अनुशासन को जीवन की अमूल्य पूंजी बताया। उन्होंने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि जीवन में आत्मविश्वास, मेहनत और दृढ़ संकल्प विकसित करने का माध्यम है।

श्रीमती सोरेन ने विद्यालय के अनुशासनयुक्त शैक्षणिक वातावरण और मूल्यों पर आधारित शिक्षा की सराहना की। उन्होंने कहा कि लोरेटो कॉन्वेंट युवा लड़कियों को आत्मनिर्भर और संवेदनशील नागरिक बनाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है।

अपने संबोधन में उन्होंने जयपाल सिंह मुंडा और सलीमा टेटे का उदाहरण देते हुए कहा कि परिस्थितियां नहीं, बल्कि इच्छाशक्ति सफलता तय करती है। अंत में उन्होंने छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Related posts

कोवेंट्री में झारखंड प्रतिनिधिमंडल का शहरी नवाचार अध्ययन दौरा

admin

Canara Bank Board approves split of each share into 5 share

admin

बारात निकलने से पहले युवक ने की आत्महत्या, टॉर्चर और विवाद को बताया कारण

admin

Leave a Comment