Uncategorized

वज्रपात से धान रोपनी कर रहीं पांच महिलाएं घायल, सभी खतरे से बाहर

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

जरिडीह (बोकारो) : बोकारो जिले जरीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत भस्की पंचायत के योगीडीह गांव में सोमवार शाम धान रोपनी के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से पांच महिलाएं घायल हो गईं। घटना उस समय हुई, जब खेत में काम कर रहीं महिलाओं पर अचानक मौसम बिगड़ गया।

तेज बारिश के बीच जोरदार आकाशीय बिजली गिरने से 40 वर्षीय शुकरमुनी देवी, 27 वर्षीय कविता कुमारी, 18 वर्षीय सुनीता कुमारी, 50 वर्षीय सकरमनी देवी तथा 50 वर्षीय बेलमुनि देवी इसकी चपेट में आ गईं। घटना के बाद खेत में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को जैनामोड़ रेफरल अस्पताल पहुंचाया।

वहां चिकित्सक डॉ. राजेश कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि सभी महिलाएं खतरे से बाहर हैं और उनकी स्थिति सामान्य है। सूचना मिलते ही मनोज सिंह, जगतपति सिंह, बेरमो विधायक के निजी सचिव बिनोद महतो तथा भस्की पंचायत के मुखिया मंटू मरांडी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *