पटना बिहार

वरिष्ठ पत्रकार कमल किशोर को शांति देवी संस्कृत साधक सम्मान

पटना (ख़बर आजतक): सर्वत्र संस्कृतं संकल्प के साथ आधुनिको भव संस्कृतं वद अभियान के अंतर्गत संस्कृत विदुषी शान्ति देवी की पुण्यतिथि के अवसर पर राज्य के वरिष्ठ पत्रकार कमल किशोर को सम्मानित किया गया।
बिहार संस्कृत संजीवन समाज पाटलिपुत्रम की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कमल किशोर को शांति देवी संस्कृत साधक सम्मान से सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि संस्कृत विदुषी स्मृतिशेष शांति देवी की स्मृति में संस्कृत के प्रचार – प्रसार में उत्कृष्ट देने वाले संस्कृत विचारकों – विद्वानों को यह सम्मान प्रदान किया जाता है ।
इस अवसर पर आधुनिको भव संस्कृतं वद अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार ओझा ने कहा कि शान्ति देवी का स्मृति आयोजन संस्कृत और हिन्दी को समर्पित होने से भारत की भाषा-बोली के संवर्धन को बल मिला है।
इस कार्यक्रम में कमल किशोर, आज के हृदय नारायण, डॉ. संजय कुमार सिंह, रामनाथ पाण्डेय, डॉ. मिथिलेश कुमार, डॉ. ज्योत्सना मिश्रा, सुषमा सिंह, उपासना आर्य, श्रद्धा कुमारी, अनामिका, कृष्ण कांत मिश्र, चंद्रकांत, रजनीश प्रियदर्शी, ओम भास्कर आदि को संस्कृत साधक सम्मान से सम्मानित किया गया।

Related posts

बिहार ख़बर : बाढ़, पटना में खुला ब्लूमेडिक्स का फार्मेसी स्टोर

Nitesh Verma

बिहार ख़बर : क्राइस्ट यूनिवर्सिटी के छात्र प्रियम सिन्हा ने भारतजीपीटी विकसित की

Nitesh Verma

बिहार : दाउदनगर अनुमंडल के विकास की संभावनाएं विषय पर सेमिनार

Nitesh Verma

Leave a Comment