झारखण्ड राँची

वरीय पुलिस अधीक्षक से मिले सामाजिक धार्मिक संगठन का प्रतिनिधिमंडल

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): श्री महावीर मंडल राँची, दुर्गापूजा समिति, युवा दस्ता एवं सामाजिक और धार्मिक संगठन का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को राँची के नवनियुक्त वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा से मिला।

इस प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रुप से श्री महावीर मंडल राँची के पूर्व अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा, राँची जिला दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष रामधन बर्मन, श्री महावीर मंडल राँची के अध्यक्ष अशोक पुरोहित, सामाजिक कार्यकर्ता मुजीब कुरेशी एवं वार्ड पार्षद नकुल तिर्की शामिल थे।
सभी सामाजिक धार्मिक संगठन के लोगों ने एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र देकर उनका स्वागत किया।

सभी धार्मिक एवं सामाजिक संगठन के लोगो ने एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा से कहा कि राजधानी राँची के सभी पूजा पंडाल, सभी मंदिरों एवं मंदिर से जुड़े सभी मार्गो में सुरक्षा के पुख्ता इंतेज़ाम की जाए। इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने प्रतिनिधिमंडल के सभी लोगो के बातो को ध्यानपूर्वक सुना एवं सभी को पूरे सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस प्रतिनिधिमंडल में कैलाश केशरी, अर्जुन राम, गोपाल पारीक, राहुल सिन्हा चंकी, पीयूष आनन्द, अमरदीप साहू ,अकबर कुरेशी , सुमित साहू , लंकेश सिंह, अमित केशरी शामिल थे ।

Related posts

G-20 Summit में भाग लेने के लिए पहले डेलीगेट पहुँचे राँची, ब्राज़ील के डॉक्टर फेलिप सिल्वा बेल्लूसी पहुँचे राँची

Nitesh Verma

आजसू 30 जून को पूरे राज्य में मनाएगी हूल दिवस

Nitesh Verma

बीजीएच में मनाया गया विश्व स्वास्थ्य दिवस  

Nitesh Verma

Leave a Comment