अपराध झारखण्ड राँची

वाहन चेकिंग अभियान में पुलिस ने जब्त किए ₹6 लाख 50 हजार

नितीश मिश्र

राँची(खबरआजतक): झारखण्ड विधानसभा चुनाव के लिए पुलिस जगह-जगह पर वाहन चेकिंग अभियान चला रही है। इसी क्रम में बहरागोड़ा प्रखण्ड क्षेत्र के बरसोल थाना अंतर्गत दारीसोल चेकपोस्ट पर पुलिस और एसएसटी का संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान मंगलवार को 2 वाहनों से ₹6 लाख 50 हजार बरामद किए गए। वहीं मिली जानकारी के अनुसार जमशेदपुर निवासी सुधीर कुमार कोवाला की कार से ₹4 लाख और ओडिशा के पुरी निवासी बटकृष्णा महापात्र के कार से ₹2 लाख 50 हजार बरामद किए गए। दोनों व्यक्तियों द्वारा सही जानकारी नहीं देने पर रुपये जब्त कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

आजसू प्रमुख सुदेश महतो से मिले संजय सेठ, लोकसभा चुनाव पर हुई चर्चा

admin

ठेका मजदूरों के हक का सालाना 200 करोड़ रूपये की लूट की हो सीबीआई जांच : राजेंद्र सिंह

admin

बोकारो जिले के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदान 20 नवंबर 2024 को

admin

Leave a Comment