अपराध झारखण्ड राँची

वाहन चेकिंग अभियान में पुलिस ने जब्त किए ₹6 लाख 50 हजार

नितीश मिश्र

राँची(खबरआजतक): झारखण्ड विधानसभा चुनाव के लिए पुलिस जगह-जगह पर वाहन चेकिंग अभियान चला रही है। इसी क्रम में बहरागोड़ा प्रखण्ड क्षेत्र के बरसोल थाना अंतर्गत दारीसोल चेकपोस्ट पर पुलिस और एसएसटी का संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान मंगलवार को 2 वाहनों से ₹6 लाख 50 हजार बरामद किए गए। वहीं मिली जानकारी के अनुसार जमशेदपुर निवासी सुधीर कुमार कोवाला की कार से ₹4 लाख और ओडिशा के पुरी निवासी बटकृष्णा महापात्र के कार से ₹2 लाख 50 हजार बरामद किए गए। दोनों व्यक्तियों द्वारा सही जानकारी नहीं देने पर रुपये जब्त कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने 11 सूत्री मांग पत्र एगारकुंड प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौपा

admin

झारखंड प्रीमियर लीग का हुआ समापन, बोकारो सुपर किंग्स बनीं जेपीएल चैंपियन

admin

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर समस्त राज्यवासियों को दी शुभकामनाएँ

admin

Leave a Comment