झारखण्ड धनबाद

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में रोटी बैंक यूथ क्लब ने किया ओल्ड एज होम में पौधरोपण

धनबाद (प्रतीक सिंह) : बुधवार को संबलपुर सहयोगी नगर स्थितओल्ड इज होम में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर रोटी बैंक यूथ क्लब के सदस्यों ने वृक्षारोपण किया। इस मौके पर धनबाद के विधायक राज सिन्हा, झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थीं। वहीं धनबाद विधायक राज सिन्हा एवं झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने सर्वप्रथम आश्रम में निवास करने वाले माता-पिता तुल्य वृद्ध जनों से मुलाकात किया एवं उनका हाल-चाल लिया। वहीं पर्यावरण दिवस के मौके पर धनबाद विधायक राज सिन्हा एवं झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह रोटी बैंक यूथ क्लब के संस्थापक रवि शेखर ओल्ड इस होम के अध्यक्ष मो.नौशाद गदी ऋषभ राज सहित रोटी बैंक यूथ क्लब के सभी सदस्यों ने मिलकर आश्रम परिसर में पौधरोपण किया।

वही धनबाद विधायक राज सिन्हा ने मीडिया से बात करते हुए कहा की मनुष्य को एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए।झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने कहा की जिस तरह से वर्तमान में प्रचंड गर्मी पड़ रहा है इसको देखते हुए मनुष्य को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। तथा इसके लिए सभी को जागरूक व प्रेरित करना आवश्यक है।उपस्थितआश्रम के अध्यक्ष मो.नौशाद गद्दी ने कहा कि आज हमारे आश्रम में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर धनबाद के विधायक राज सिन्हा एवं झरिया की विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह आए और हमारे आश्रम में निवास करने वाले माता-पिता तुल्य वृद्ध जनों से मुलाकात किया एवं उनका हाल-चाल जाना और हमारे आश्रम परिसर में पर्यावरण दिवस के मौके पर पौधा लगाया। इसके लिए मैं धनबाद विधायक राज सिन्हा एवं झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह को तहे दिल से धन्यवाद देता हूं।वहीं रोटी बैंक यूथ क्लब के संस्थापक रवि शेखर ने कहा कि आज रोटी बैंक यूथ क्लब की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर ओल्ड एज होम में प्रेरणा स्वरूप पौधरोपण किया गया। इस मौके पर धनबाद के विधायक राज सिन्हा एवं झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने अपने हाथों से विभिन्न पौधा लगाया। लालमणि आश्रम के अध्यक्ष नौशाद गाड़ी ने कहा वर्तमान में जो प्रचंड गर्मी पड़ी है उसके देखते हुए धनबाद के लोगों से यही अपील करते हैं की सभी लोग पौधा अवश्य लगाएं क्योंकि पौधा हमारे जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। लालमणि आश्रम के अध्यक्ष नौशाद गद्दी ने धनबाद विधायक राज सिन्हा और झरिया विधायक पूर्णिमा सिंह को पुष्पगुच्छ और मोमेंटो देकर स्वागत अभिनंदन किया।

Related posts

फैशन प्वाइंट का प्रीमियम शो 2 ‐ 3 जुलाई को कैपिटल हिल में

Nitesh Verma

केनरा बैंक ने रिवाइज की FD पर ब्याज दरें, अब इतना मिलेगा इंटरेस्ट

Nitesh Verma

बोकारो : डीएवी छह में विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया

Nitesh Verma

Leave a Comment