राँची

शरद यादव संबंध, संपर्क, समझ व सादगी के मिश्रण : खीरु महतो

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरु महतो ने जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि शरद यादव देश के क़द्दावर नेताओं में से थे। उनके साथ तीस वर्षों से भी अधिक समय तक साथ काम करने का मौक़ा मिला। शरद यादव पुराने सम्बन्धों को सदैव निभाते थे। वह सम्बंध, सम्पर्क, समझ और सादगी के मिश्रण थे। वह जेपी आन्दोलन से भी जुड़े रहे। उस दौर के नेता एक के बाद एक जा रहे यह राजनीति का बड़ा नुक़सान है।

वहीं पूर्व विधायक और जदयू नेता गौतम सागर राणा ने कहा कि वह आजीवन शोषित, वंचित और पीड़ितों की लड़ाई लड़ते रहे। उन्हें मण्डल मसीहा के नाम से जाना जाता था। ईश्वर उनके परिवार के साथ पूरे देश को सम्बल दे।

जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव के निधन के बाद शुक्रवार को प्रदेश जदयू कार्यालय में शोक सभा आयोजित की गई।

इस मौक़े पर जदयू नेता आफ़ताब जमिल, भगवान सिंह, श्रवण कुमार, उपेन्द्र सिंह, संजय सिंह, सागर कुमार, बैद्यनाथ पासवान, अखिलेश राय, रामजी प्रसाद एवं अन्य ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजली अर्पित की।

Related posts

आजसू की राजनीति है जनता के सवालों पर चर्चा करना और सुलझाना: सुदेश महतो

admin

आम आदमी पार्टी ने मनाई डॉ भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती, बोले डीएन सिंह ‐ डॉ अंबेडकर आप के आदर्श

admin

टीम बी को हराकर टीम ए बना विजेता

admin

Leave a Comment